30 April 2026 Ka Rashifal: आज गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। बता दें कि वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नृसिंह जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इसी के साथ आज देवी छिन्नमस्ता की जयंती भी है, जो साधना और शक्ति की प्रतीक मानी जाती हैं। चित्रा नक्षत्र के प्रभाव में यह दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। आइए विस्तार से जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। बता दें कि कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन किसी भी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ना ठीक नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल रिश्तों में मधुरता घोलेंगे। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए थोड़ा समय खुद को भी दें।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही दूरियां खत्म होंगी और रिश्तों में नई शुरुआत होगी। विद्यार्थियों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही कोई शुभ समाचार घर का माहौल और भी खुशनुमा बना सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में जुटे रहेंगे। शांत मन से लिए गए फैसले आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। व्यापारियों के लिए दिन फायदेमंद है, जबकि छात्रों को मार्गदर्शन मिलने से आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा।
कर्क राशि
आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएंगे। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें और तैलीय भोजन से दूरी बनाकर रखें।
कन्या राशि
आज का दिन थोड़ा मिश्रित रह सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कोई जरूरी चीज खरीद सकते हैं। नई स्किल सीखने का प्रयास भविष्य में लाभ देगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
तुला राशि
आज आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी जो भविष्य में सफलता दिला सकती हैं। परिवार में आपकी जिम्मेदारियों की सराहना होगी।
वृश्चिक राशि
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होने के योग हैं।
धनु राशि
ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मन हल्का महसूस होगा।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए प्रगति लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।
कुंभ राशि
आज कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

