Vastu Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग तनाव और नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र और हिंदू धार्मिक मान्यताओं में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि रात को सोते समय कुछ खास चीजें तकिए के नीचे रखने से मन शांत रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। आइए जानते हैं इन 5 चीजों के बारे में…
1. तकिए के नीचे रखें मोर पंख
हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत शुभ माना जाता है। इसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण से भी है। मान्यता है कि तकिए के नीचे मोर पंख रखने से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और मन को शांति मिलती है।
2. हल्दी की गांठ रखें
हल्दी का इस्तेमाल पूजा-पाठ और शुभ कामों में किया जाता है। इसे भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति से जुड़ा माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हल्दी की छोटी गांठ को कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखने से सकारात्मकता आती है।
3. सिरहाने रखें तुलसी के पत्ते
तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र पौधा माना गया है। मान्यता है कि इसके कुछ पत्ते सिरहाने रखने से मन में अच्छे विचार आते हैं और नकारात्मकता दूर रहती है।
4. तकिए के पास रखें सौंफ
सौंफ को शांति और ठंडक का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इसे राहु के बुरे प्रभाव कम करने वाला भी माना जाता है। कहा जाता है कि इसे सिरहाने रखने से मन शांत रहता है।
5. सिरहाने रखें हनुमान चालीसा
हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि रात को सोने से पहले इसका पाठ करने या किताब सिरहाने रखने से डर और बुरे सपनों से राहत मिलती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)