Horoscope May 4 2026: ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। तृतीया तिथि कल सुबह 5:25 बजे तक रहेगी। आज रात 11:20 बजे तक परिघ योग रहेगा, जबकि सुबह 9:58 बजे तक अनुराधा नक्षत्र के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से आज चंद्रमा नीच राशि में गोचर कर रहा है, जिसके कारण कुछ राशियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। विशेष रूप से स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
आज सिंह, तुला और वृष राशि के जातकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण, संतुलित आहार और अनावश्यक तनाव से बचना उनके लिए लाभकारी रहेगा।
सभी राशियों का राशिफल
मेष:
दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में चल रही अनबन खत्म हो सकती है।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 2
वृष:
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 6
मिथुन:
सकारात्मक सोच और व्यवहार से सफलता मिलेगी। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। मन थोड़ा विचलित रह सकता है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
कर्क:
सरकारी कार्यों में सफलता और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 3
सिंह:
खर्चों और सेहत को लेकर सतर्क रहें। बाहर के खाने से परहेज करें। अनावश्यक तनाव से बचना जरूरी है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 3
कन्या:
पुराने मित्र से मुलाकात और शुभ समाचार मिलने के योग हैं। पढ़ाई और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 6
तुला:
परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। निवेश से लाभ होगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 2
वृश्चिक:
आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 9
धनु:
काम में बदलाव से सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। निजी जीवन में खुशी बनी रहेगी।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 8
मकर:
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे और दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 2
कुंभ:
धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। बचत पर ध्यान देना जरूरी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 8
ये भी पढ़ें…
मीन:
करियर में प्रगति और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 2
मेष: दिन शुभ रहेगा...