Site icon Dainik Savera Times

इस शनिवार आसमान में दिखेगा Ring of fire का दुर्लभ नजारा, जानें भारत में कब आएगा नजर

आंशिक सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को ओरेगॉन के तट से टेक्सास खाड़ी तट तक देखा जा सकेगा। अमेरिका, मैक्सिको और दक्षिण और मध्य अमेरिका के कई देशों में लाखों लोग पश्चिमी गोलार्ध में इस दुर्लभ घटना का नजारा देख सकते हैं। हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा और न ही इसका सूत्र यहां लगेगा। 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और 15 अक्तूबर की रात 2 बजकर 35 मिनट पर खत्म होगा, यानि जिस समय ग्रहण लगेगा उस समय भारत में रात होगी।

नासा ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो आंशिक सूर्य ग्रहण ओरेगॉन, नेवादा, यूटा, न्यू मैक्सिको, इडाहो, कोलोराडो, एरिजोना और टेक्सास के साथ-साथ कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, इसके बाद यह मैक्सिको और मध्य अमेरिका से होकर गुजरेगा, इसके बाद दक्षिण अमेरिका से गुजरेगा. आंशिक सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर में सूर्यास्त के समय खत्म होगा।

Exit mobile version