Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रक्षाबंधन पर उपहारों की बौछार, कंपनियों ने खोले पिटारे

August 28, 2026

रक्षाबंधन पर उपहारों की बौछार, कंपनियों ने खोले पिटारे

A Shower of Gifts for Raksha Bandhan : रक्षाबंधन के त्योहार को खास बनाने के लिए बाजार में कंपनियों ने ऑफरों और उपहारों की बौछार कर दी है। बहनों के लिए जहां आकर्षक गिफ्ट पैक, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स और फैशन उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही है, वहीं भाइयों के लिए भी स्मार्टफोन, गैजेट्स, कपड़े और अन्य उपहारों पर शानदार ऑफर उपलब्ध हैं।

त्योहारी सीजन को देखते हुए विभिन्न कंपनियों और ब्रांड्स ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कैशबैक, डिस्काउंट, कॉम्बो ऑफर, गिफ्ट वाउचर और विशेष पैकेज लॉन्च किए हैं। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से लेकर स्थानीय बाजारों तक रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहक पारंपरिक उपहारों के साथ-साथ उपयोगी और आधुनिक गिफ्ट्स को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। खासकर स्मार्ट गैजेट्स, घड़ियां, परफ्यूम, ज्वेलरी, कपड़े और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की मांग देखने को मिल रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन के नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी और तेज होगी। कंपनियों के आकर्षक ऑफरों ने ग्राहकों के लिए विकल्प बढ़ा दिए हैं, जिससे त्योहार पर बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है। इसी श्रेणी में मिंत्रा एम-नाउ प्रीमियम फैशन, ब्यूटी, ज्वेलरी, वॉच, परफ्यूम और एक्सेसरीज का बेहतरीन संग्रह पेश कर रहा है, जिसकी डिलीवरी मात्र 30 मिनट के अंदर हो जाएगी। रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए इस संग्रह में 1500 से ज्यादा राखियाँ भी शामिल हैं, जिससे गिफ्ट्स के साथ-साथ त्योहार के लिए जरूरी चीजें भी एक ही जगह उपलब्ध हो जाएंगी।

रक्षाबंधन के लिए फेस्टिव फैशन

रक्षाबंधन के लिए फेस्टिव फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ वॉच, एक्सेसरीज और राखी ग्राहक आसानी से खरीद सकते हैं। अब पारंपरिक गिफ्ट की तरह ही फेस्टिव लुक पाना भी आसान हो गया है। मिंत्रा के एम-नाउ पर कई ब्रांड्स जैसे Libas, DIWAS by Manyavar, Indo Era, BIBA और trueBrowns के एथनिक और ओकेजन वियर उपलब्ध हैं, जिससे त्योहार मनाने के लिए अंतिम मिनट में भी सबसे बेहतर स्टाईल पाया जा सकता है। रक्षा बंधन के अवसर पर ब्यूटी, स्किन केयर, फ्रैग्रेंस और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स शानदार गिफ्ट हो सकते हैं। इसलिए मिंत्रा नाउ YSL, Estée Lauder, Forest Essentials, Dyson, Beauty of Joseon, Carolina Herrera, Prada और Victoria’s Secret के ब्यूटी एवं फ्रैग्रेंस प्रोडक्ट लेकर आया है, ताकि ग्राहक अपनी-अपनी खास पसंद के अनुसार खरीददारी कर सकें। स्टाईल और यूटिलिटी पसंद करने वाले भाई-बहनों के लिए Titan, Timex, Armani Exchange, Calvin Klein और Tommy Hilfiger की वॉच और एक्सेसरीज का काफी विशाल संग्रह उपलब्ध है, ताकि ग्राहक रोज पहनी जाने वाली वॉच के साथ-साथ समारोहों के लिए खास वॉच भी खरीद सकें।

त्योहारों की खुशी मनाने के लिए राखी

राखियों के कलेक्शन में सिल्वर राखी के साथ-साथ GIVA, Palmonas और Zaveri Pearls के क्लासिक, आधुनिक और प्रीमियम डिजाईन भी शामिल हैं। साथ ही, बहन को रक्षा बंधन का उपहार देने के लिए कई तरह की ज्वेलरी भी उपलब्ध है। मिंत्रा-नाउ से भाई बहनों के लिए रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं, हैंडबैग्स और एक्सेसरीज मिनटों में मंगाई जा सकती हैं। इनमें ALDO, Chumbak, GUESS, Hidesign, Love Moschino और Theater का विशाल संग्रह शामिल है। इन फैशन-फॉरवर्ड गिफ्ट्स को त्योहारों के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जो ग्राहक अभी भी अपनी खरीददारी नहीं कर पाए हैं, उनके लिए मिंत्रा एम-नाउ ने अंतिम मिनट में भी बेहतरीन गिफ्ट खरीदना संभव बना दिया है। वो प्रीमियम फैशन, ब्यूटी एवं लाईफस्टाईल कैटेगरी में शानदार विकल्प मिनटों में अपने घर मंगा सकते हैं। यह सेवा बैंगलुरू, मुंबई, दिल्ली एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, पटना, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद में उपलब्ध है। एम-नाउ पर 1000 से अधिक ब्रांड्स के 1 लाख से ज्यादा एसकेयू मौजूद हैं, जिनकी डिलीवरी 30 मिनट में कर दी जाती है। है ना कमाल की बात कि मिंत्रा के एम नाउ पर व्यापक संग्रह ने फेस्टिंग गिफ्टिंग को बहुत आसान बना दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें