Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj ka Rashifal 13 नवंबर 2024: इन राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

November 13, 2024

Aaj ka Rashifal 13 नवंबर 2024: इन राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

13 November 2024 Ka Rashifal: बुधवार, 13 नवंबर का राशिफल क्या है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है. दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है. दैनिक राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाली का रहेगा. बिजनेस में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. आपके घर के सारे सदस्य आपकी सराहना करेंगे. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 72 प्रतिशत साथ दे रही है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कठिन काम करके नाम कमाने का रहेगा. अगर आप विद्यार्थी जीवन में हैं तो शिक्षा में कुछ लक्ष्य आपका साथ देंगे. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 74 प्रतिशत साथ दे रही है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि जातकों पर आज भगवान गणेश की विशेष कृपा रहेगी. आज आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है. बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलेगा. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 75 प्रतिशत साथ दे रही है.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपने वाणी पर संयम रखने का रहेगा. किसी बात को लेकर बेवजह गुस्सा को कंट्रोल करने का रहेगा. नौकरी में काम कर रहे लोगों को काम का दबाव रहेगा. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई भी काम सोच समझकर करने का रहेगा. लंबे समय से आपका धन अगर कही फंसा हुआ, तो वह आपको मिलेगा. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 72 प्रतिशत साथ दे रही है.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन वाणी पर कंट्रोल का रहेगा. आपके परिवार में अगर कोई परेशानी आ रही थी, तो वह दूर होगी. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 72 प्रतिशत साथ दे रही है.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा. आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आपको किसी चीज को लेकर टेंशन बनी रहेगी. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आज आपको संतान की हेल्थ को लेकर चिंता हो सकती हैं. आपका कोई जरूरी काम जो लंबे समय से टल रहा था, वह पूरा होगा. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 72 प्रतिशत साथ दे रही है.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए धर्म के कार्यो से जुड़कर नाम कमाने का रहेगा. आपकी पहचान चारों ओर फैलेगी. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 75 प्रतिशत साथ दे रही है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी से काम करने का रहेगा. बिजनेस में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशी का रहने वाला है. बिजनेस को लेकर आपको कोई जरूरी फैसला लेना पड़ सकता है. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने का रहेगा. आपको अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देने की जरूरत होगी. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

ये भी पढ़ें- Israel-Iran तनाव के बीच ट्रंप की एंट्री, शांति की अपील के साथ कहा- हम समझौते…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें