Site icon Dainik Savera Times

Aaj ka rashifal 16 Jan 2026: आज इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत! नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ परिवार में हर्षोल्लास भी

Aaj ka rashifal 16 Jan 2026

Aaj ka rashifal 16 Jan 2026

Aaj ka rashifal 16 Jan 2026: मेष – साहसिक प्रयास प्रगति पर, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क, आपसी सलाह से कामयाबी, भौतिक सुख सुविधा प्राप्त।

वृषभ
भाग्योन्नति के नवीन आयाम, विवादास्पद मसला हल, प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता, पारिवारिक सौहार्द, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता।

मिथुन
संकल्प विकल्प की स्थिति, एकाग्रता का अभाव, व्यवहार में लापरवाही से नुकसान, जोखिम से हानि, दूसरों के झूठे आश्वासन, अपनी प्रतिभा का उपयोग करने से वंचित।

कर्क
पूंजी का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, नौकरी में पदोन्नति, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, परोपकार की भावना जागृत, निजी जिंदगी में नवीन उपलब्धि हासिल होने की ओर।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 16 जनवरी 2026

सिंह
दिन मान प्रतिकूल, कार्यों में गतिरोध, व्यापारिक पक्ष को लेकर चिंतित, राजकीय पक्ष से असहयोग, आय में न्यूनता, चोट-चपेट की आशंका, अकारण भ्रमण भी।

कन्या
नवयोजना के प्रति रूचि जागृत, स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, भोग विलासिता की ओर रूझान, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग।

तुला
व्यवसाय में विस्तार की योजना फलीभूत, वैमनस्यता का समापन, व्यक्तित्व का विकास, आय के नवीन स्त्रोत, आवागमन में अनुकूलता, आहार-विहार में नवीनता, यात्रा सफल।

वृश्चिक
कठिनाइयों का निवारण, बुद्धि विवेक से कई समस्याएं हल होंगी, परिवार में हर्षोल्लास, दूसरों के आश्वासन से राहत, सुसमाचार की प्राप्ति से मन में प्रसन्नता, अध्यव्वसाय की ओर रूझान।

ये भी पढ़ें-  पुलिस की आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आतंकी हैंडलर अब्दुल अजीज की संपत्ति कुर्क

धनु
विचाराधीन योजना मूर्त रूप में परिणित, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु प्रयत्नशील, गलतफहमी दूर, सदविचारों का उदय, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, हर्ष भी।

मकर
बहुप्रतीक्षित कार्यों के बनने से प्रसन्नता, शत्रु परास्त, कर्ज की अदायगी समय पर, मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर, अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ
आत्मविश्वास का अभाव, विचारित कार्य अधूरे, विरोधियों का वर्चस्व, धनहानि, यात्रा में बाधा, जीवन साथी से असहयोग, ऋण भुगतान की चिंता रहेगी, तनाव के चलते मन व्यथित।

मीन
परिश्रम के अनुरूप सफलता प्राप्त, नवसंपर्क उपयोगी, पुरातन विवाद समापन की ओर, राजकीय पक्ष से लाभान्वित, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, बुद्धि चातुर्य से तनाव कम।

Exit mobile version