Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj ka Rashifal 18 नवंबर 2024: इन राशि के जातकों पर आज रहेगी भगवान गणेश जी की कृपा, जानें बाकी राशियों का हाल

November 18, 2024

Aaj ka Rashifal 18 नवंबर 2024: इन राशि के जातकों पर आज रहेगी भगवान गणेश जी की कृपा, जानें बाकी राशियों का हाल

18 November 2024 Ka Rashifal: सोमवार, 18 नवंबर का राशिफल क्या है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है. दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है. दैनिक राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर आज भगवान श्रीगणेश जी की कृपा बनी रहेगा. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता मिलेगी. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 77 प्रतिशत साथ दे रही है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए खूब पैसा कमाने का रहेगा. व्यवसाय में आप अपने कामों को लेकर सोच विचार कर सकते हैं. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 72 प्रतिशत साथ दे रही है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने कामों को बड़े जिम्मेदारी से करने का रहेगा. आज आप किसी को बिना मांगे सुझाव ना दें. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 69 प्रतिशत साथ दे रही है.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना से ठीक रहेगा. आप आपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 77 प्रतिशत साथ दे रही है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन जोखिम भरा रहेगा. नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम को अपने काम में काफी परेशानी का समाना करने का रहेगा. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 66 प्रतिशत साथ दे रही है.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सावधानी का रहेगा. आपको किसी भी काम को लेकर सावधानी व सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी भी नई चीज की खरीदारी के लिए शुभ रहेगा. आपकी समाज में खूब सम्मान और चर्चा होगा. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 77 प्रतिशत साथ दे रही है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा. आप आपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 73 प्रतिशत साथ दे रही है.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाली का रहेगा. आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, हलांकि इससे आपकी और परेशानी पढ़ सकती है. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 66 प्रतिशत साथ दे रही है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं रहेगा. इस बदलते मौसम का आपके स्वास्थ्य पर खराब प्रभाव पड़ेगा. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 75 प्रतिशत साथ दे रही है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी धर्म के कामों में शामिल होने का रहेगा. आज आप घर के आस पास हो रहे धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 75 प्रतिशत साथ दे रही है.

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन जोखिम काम को करने से बचने का रहेगा. आप अपने प्रिय के साथ कहीं दूर यात्रा पर जाएं, तो अपने सामानों पर ध्यान दें. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

 

ये भी पढ़ें- CM भगवंत मान का आज रोपड़ दौरा, गांव बरवा में करेंगे ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें