Site icon Dainik Savera Times

जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जी का पंचामृत से करें अभिषेक, जानें क्या है विधि

 

जैसे की आप जानतें है, जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है। ऐसे में देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी और इस दिन कृष्ण के जन्म के बाद उनका अभिषेक भी पंचामृत से ही किया जाएगा। आपको बता दें कि,घर में कोई छोटी पूजा हो या फिर बड़ी उसमें पंचामृत का होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचामृत किसी भी तरह की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। पंचामृत का इस्तेमाल देवी देवताओं की मूर्तियों को स्नान कराने के लिए भी किया जाता है,इतना ही नहीं पंचामृत का भोग आराध्य देवों को चढ़ाया जाता है।

पंचामृत बनाने की सामग्री-

1 कप दूध
2 बड़े चम्मच पिसी चीनी
4 बड़े चम्मच दही (दही)
1 छोटा चम्मच घी
1 चम्मच शहद
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
आवश्यकता अनुसार तुलसी

पंचामृत बनाने की विधि:

1. पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी, एक चम्मच शहद और चीनी की जरूरत होती है.

2. भगवान के भोग के लिए अगर आप पंचामृत तैयार कर रहे हैं तो सबसे पहले घी, दूध, दही और चीनी को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह से मथ लें। 3.आप चाहें तो इसे मिक्सी में डालकर भी पी सकते हैं।

4.अब मथने के बाद इसमें तुलसी के 8 से 10 पत्ते डाल दें।

5.पंचामृत में कटे हुए मखाने और ड्राइफ्रूट्स भी मिलाए जा सकते हैं।

6. बस हो गया पंचामृत या चरणामृत बनकर तैयार. अब श्री कृष्ण जन्माष्टमी में आप इस पंचामृत का भगवान को भोग लगा सकते हैं।

Exit mobile version