Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिंदू धर्म के अनुसार जानिए क्या है नाखून काटने का सही समय और दिन

January 24, 2023

हिंदू धर्म के अनुसार जानिए क्या है नाखून काटने का सही समय और दिन

नाखून हमारे हाथों पैरों दोनों की खूबसूरती को बढ़ाते है। घर में बहुत बार हमने अपने बड़ों को यह कहते हुए सुना है की है की हमें हफ्ते के कुछ दिन कि गुरुवार, शनिवार और मंगलवार को नाखून नहीं काटने चाहिए। और अक्सर शाम के समय भी नाखून काटने से मना किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि रात के समय नाखून काटने से मां लक्ष्मी जी नाराज हो जाती है और घर में कभी भी उन्निति नहीं हो पाती। शास्त्रों में नाखून काटने का भी सही दिन और समय बताया गया है। तो आइए जानते है क्या है सही समय और सही दिन:

अलग-अलग दिन नाखून काटने के अलग-अलग फल
सोमवार के दिन
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सोमवार के दिन का संबंध भगवान शिव, मन और चंद्रमा से माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन नाखून काटने से तमोगुण से छुटकारा मिलता है.

मंगलवार के दिन
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित किया गया है. इस दिन नाखून काटना वर्जित होता है. परंतु इस दिन नाखून काटने से कर्ज से छुटकारा भी मिलता है.

बुधवार के दिन
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है. इस दिन नाखून काटने से आकस्मिक धन लाभ होता है, साथ ही करियर में पैसा कमाने के कई रास्ते खुलते हैं.

गुरुवार के दिन
गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है. इस दिन नाखून काटने से मनुष्य के सत्व गुणों में बढ़ोत्तरी होती है.

शुक्रवार के दिन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन नाखून काटने के लिए उत्तम माना गया है. शुक्रवार के दिन नाखून काटने से रिश्तों में मधुरता आती है.

शनिवार के दिन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन नाखून काटना वर्जित माना गया है. इस दिन नाखून काटने से कुंडली में शनि कमजोर होता है. शारीरिक कष्ट हो सकते हैं, धन हानि हो सकती है और कई तरह की मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं.

रविवार के दिन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए. ऐसा करने से मनुष्य का आत्मविश्वास कम होता है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें