Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इन दो दिन नहीं जलानी चाहिए अगरबत्ती, रुक जाती है बरकत

January 10, 2023

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इन दो दिन नहीं जलानी चाहिए अगरबत्ती, रुक जाती है बरकत

भगवान की पूजा करते समय हर इंसान सबसे पहले अगरबत्ती जलाता है। माना जाता है कि अगरबत्ती या दूप जलने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सुख शांति बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार हफ्ते में दो दिन घर में अगरबत्ती नहीं जलनि चाहिए ऐसा करने से घर से सुख शांति दूर होती है और बरकत रुक जाती है। तो आइए जाते है कौनसे है वह दो दिन:

अगरबत्ती जलाने के लाभ
अगरबत्ती जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती है और वातावरण पॉजिटिव बना रहता है. इससे देवता भी प्रसन्न रहते हैं और उनकी कृपा से सुख-समृद्धि बनी रहती है. अगरबत्ती के धुएं से हवा भी शुद्ध होती और दुषित जीवाणु नष्ट होते हैं. अगरबत्ती के अलावा धूपबत्ती, कपूर जलाकर भी भगवान की पूजा करना शुभ होता है.

दो दिन नहीं जलाएं अगरबत्ती
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगरबत्ती बनाने में बांस का उपयोग किया जाता है. वास्तु के हिसाब से बांस से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है, जिससे वातावरण खुशनुमा बना रहता है. लेकिन शास्त्रों में रविवार व मंगलवार को बांस जलाने की मनाही है, इसलिए रविवार व मंगलवार को अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए, ऐसा करने से मानसिक व आर्थिक नुकसान होता है. इससे घर में दरिद्रता आती है और परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बना रहता है.

क्या होता है नुकसान
पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार व रविवार को बांस जलाने से वंश की हानि होती है. इसके अलावा बांस जलाने से पितृदोष लगता है, जिससे परिवार में सुख-शांति नहीं रहती है. बांस जलाने से दुर्भाग्य आता है. आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है, इसलिए शास्त्रों में अगरबत्ती जलाने की मनाही है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें