Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, इस माह में जन्मे बच्चों में होतीं है ये 5 बड़ी खूबियां

May 7, 2026

17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, इस माह में जन्मे बच्चों में होतीं है ये 5 बड़ी खूबियां

Adhik Maas 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष पुरुषोत्तम मास यानी अधिकमास की शुरुआत 17 मई से होने जा रही है, जो 15 जून तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं में इस माह को बेहद पवित्र माना जाता है, क्योंकि इसका संबंध सीधे भगवान विष्णु से जोड़ा जाता है। इसी वजह से इसे पुरुषोत्तम मास और मलमास के नाम से भी जाना जाता है।

ज्योतिष और धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस विशेष माह में जन्म लेने वाले बच्चों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा मानी जाती है। कहा जाता है कि ऐसे बच्चे स्वभाव से शांत, आध्यात्मिक और बेहद समझदार होते हैं। आइए जानते हैं अधिकमास में जन्मे बच्चों की कुछ खास खूबियों के बारे में।

1. धार्मिक और संस्कारी स्वभाव

पुरुषोत्तम मास में जन्मे बच्चे बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के माने जाते हैं। इनका मन पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक लगता है। ऐसे बच्चे ईमानदार, दयालु और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। ये किसी का बुरा नहीं सोचते और अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेते हैं।

2. शांत और धैर्यवान व्यक्तित्व

इन बच्चों की सबसे बड़ी खासियत उनका धैर्य माना जाता है। वे किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी नहीं करते और हर निर्णय सोच-समझकर लेते हैं। मुश्किल समय में भी संयम बनाए रखना इनकी ताकत होती है, जिसके कारण ये जीवन में बेहतर फैसले लेने में सफल रहते हैं।

3. ज्ञान पाने की तीव्र इच्छा

अधिकमास में जन्मे बच्चों को नई चीजें सीखने का विशेष शौक होता है। उनकी सोच गहरी और अलग होती है। वे हर विषय को समझने और जानने की कोशिश करते हैं। यही जिज्ञासु स्वभाव आगे चलकर उन्हें बुद्धिमान और ज्ञानी बनाता है।

4. रचनात्मक प्रतिभा से भरपूर

ऐसे बच्चों में क्रिएटिविटी कूट-कूटकर भरी होती है। संगीत, लेखन, चित्रकला या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में उनकी खास रुचि देखी जाती है। अपनी कल्पनाशक्ति और नए विचारों के दम पर वे अलग पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।

5. चुनौतियों से लड़ने का साहस

पुरुषोत्तम मास में जन्मे बच्चे मानसिक रूप से मजबूत और साहसी माने जाते हैं। वे कठिन परिस्थितियों से घबराते नहीं, बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करते हैं। हार न मानने का गुण इन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़ें…

क्या करना शुभ माना जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिकमास में जन्मे लोगों को नियमित रूप से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। साथ ही “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें