Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुक सकती है बरकत, जानें जरूरी नियम

April 19, 2026

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुक सकती है बरकत, जानें जरूरी नियम

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन इतना शुभ होता है कि किसी भी मांगलिक कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। “अक्षय” शब्द का अर्थ है जो कभी समाप्त न हो। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कर्म, दान और पूजा का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जा रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस दिन क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। तो आइए खबर में विस्तार से जानते हैं…

अक्षय तृतीया पर क्या करें

दान-पुण्य करें
इस दिन दान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। स्नान के बाद अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार जल से भरा घड़ा, सत्तू, फल, घी, शहद आदि का दान करें। गर्मी को देखते हुए पंखा, छाता या जूते-चप्पल दान करना भी शुभ माना जाता है।

कीमती वस्तुओं की खरीदारी
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यदि सोना संभव न हो तो चांदी या तांबे के बर्तन खरीदना भी शुभ होता है। इसके अलावा श्री यंत्र, शंख, तुलसी का पौधा या पीली कौड़ी घर लाना भी लाभकारी माना जाता है।

नए कार्यों की शुरुआत करें
इस दिन व्यापार शुरू करना, विवाह, गृह प्रवेश जैसे कार्य करना शुभ फल देने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शुरू किए गए काम में स्थिरता और सफलता मिलती है।

पूजा-अर्चना करें
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही पितरों का तर्पण करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और बाधाएं दूर होती हैं।

ये भी पढ़ें:

अक्षय तृतीया पर क्या न करें

बिना स्नान शुभ कार्य न करें
सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद ही पूजा या कोई शुभ कार्य करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

उधार लेने-देने से बचें
इस दिन न तो किसी को पैसा उधार दें और न ही लें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां बढ़ने की मान्यता है।

विवाद से दूरी रखें
घर में शांति बनाए रखें। झगड़ा, बहस या अपशब्दों से बचें, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

तामसिक भोजन न करें
मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन जैसे तामसिक खाद्य पदार्थों से दूर रहें। इसे आध्यात्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है।

घर को स्वच्छ रखें
घर में गंदगी या अंधेरा न रहने दें, विशेष रूप से मुख्य द्वार और पूजा स्थल को साफ रखें। मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

बाल और दाढ़ी न कटवाएं
इस दिन बाल या दाढ़ी कटवाने से बचना चाहिए।

खाली हाथ घर न आएं
अक्षय तृतीया के दिन कुछ न कुछ शुभ वस्तु खरीदकर घर लाना अच्छा माना जाता है, लेकिन धारदार या नुकीली वस्तुएं खरीदने से बचें।

ये भी देखें :

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें