Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का है विशेष महत्व , इस दिन खरीदें ये पांच चीजें, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

May 10, 2024

हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का है विशेष महत्व , इस दिन खरीदें ये पांच चीजें, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 

धर्म :- हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन को दीपावली और धनतेरस की तरह शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया एक तरह शुभता का प्रतीक है। इस दिन भक्त धन की देवी यानि मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पुरे श्रद्धा भाव से पूजा करते है। सभी भक्तो को बता दे इस बार का अक्षय तृतीया 10 मई यानि आज में दिन मनाया जाएगा। माना गया है की जो भक्त इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं उन पर माँ लक्ष्मी की कृपा अवश्य प्राप्त होती है और घर में सुख -समृद्धि का वास होता है।

हालांकि हर साल अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। लोग अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी भी करते हैं। इस दिन ज्यादातर लोग सोना, चांदी, संपत्ति या फिर गाड़ी खरीदना शुभ मानते हैं। दरअसल मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और धन का भंडार भरा रहता है। लेकिन अगर आप इस दिन सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो आज हम आपको बताते हैं वो पांच चीजें जिन्हें इस दिन घर पर लाना शुभ माना गया है। तो चलिए जानते है कि कौन सी है वो पांच चीजें

अक्षय तृतीया पर खरीदें ये पांच चीजें

1. मिट्टी का घड़ा :- अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप इस खास दिन मिट्टी का घड़ा खरीद सकते हैं। दरअसल मिट्टी का घड़ा खरीदना इस दिन शुभ होता है। इससे घर में पैसों की तंगी नहीं रहती।

2. पीतल या तांबे का बर्तन :- इस दिन आप घर पीतल या तांबे का बर्तन भी ला सकते हैं। क्योंकि इस दिन तांबे का बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इससे माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

3. कौड़ी :- अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदना आपके लिए फलदायक हो सकता है। माना जाता है कि कौड़ी खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

4. पीली सरसों :- अक्षय तृतीया के खास दिन पीली सरसों घर लाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं।

5. जौ :- अक्षय तृतीया पर सोना न खरीद सकें तो आप जौ खरीद कर भी खरीद कर पुण्य हासिल किया जा सकता है। इस अन्न को धरती मां का दिया सबसे पहला अन्न माना जाता है।

ये भी पढ़ें: ड्रेस कोड को लेकर मचा बवाल, दो लोगों की मौत, UN ने जताई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें