Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरनाथ यात्रा: जम्मू बेस कैंप से 1221 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

August 2, 2024

अमरनाथ यात्रा: जम्मू बेस कैंप से 1221 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू। भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से ‘बम बम भोले’ का जाप करते हुए 1221 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शुक्रवार को श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री 54 वाहनों के बेड़े में पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों के लिए रवाना हुए। बालटाल के लिए 395 तीर्थयात्री और पहलगाम के लिए 826 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधार शिविर से रवाना हुए। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए। 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्र 19 अगस्त को समाप्त होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें