Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amarnath Yatra: अनिश्चितकाल के लिए यात्रा स्थगित, अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान

August 10, 2026

Amarnath Yatra: अनिश्चितकाल के लिए यात्रा स्थगित, अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान

Amarnath Yatra: उत्तर और दक्षिण कश्मीर के बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त होने तथा खराब मौसम को लेकर जारी चेतावनी के कारण अमरनाथ यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों बेस कैंप से जाने वाले दो रास्तों को ठीक करने में काफी समय लगेगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 को रोक दिया गया है और बेस कैंप तथा जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास में मौजूद सभी तीर्थयात्रियों से घर लौटने को कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण भी बंद कर दिया गया है और अब श्रद्धालुओं को कश्मीर घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, ‘छड़ी मुबारक’ (भगवान शिव की पवित्र गदा) पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा करते हुए 28 अगस्त को पवित्र गुफा तक पहुंचेगी। इसी दिन अमरनाथ यात्रा का औपचारिक समापन होगा।

ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा का कल होगा समापन; जानें सावन शिवरात्रि पर ही क्यों चढ़ता है गंगाजल?

 

3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिनों की श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के दौरान अब तक 4.80 लाख से अधिक श्रद्धालु समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि अब केवल उन्हीं यात्री काफिलों को जाने की इजाजत होगी जो तीर्थयात्रियों को घाटी से वापस ला रहे होंगे।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। पवित्र गुफा मंदिर की भौगोलिक स्थिति और ऊंचाई को देखते हुए, खराब मौसम का आने वाले दिनों में यात्रा के दोनों रास्तों और गुफा मंदिर क्षेत्र पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- घर बैठे मंगाएं श्री सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

दोनों बेस कैंप के आगे के इलाके को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया था, इसलिए इस साल यात्रियों के लिए कोई हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीएपीएफ और सेना की निगरानी के कारण इस साल की अमरनाथ यात्रा बिना किसी घटना के संपन्न हुई और सुरक्षा के कड़े इंतजामों की वजह से कोई दिक्कत नहीं आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें