Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सावधान! केदारनाथ-बद्रीनाथ और चार धाम यात्रा करने से पहले जान ले ये कुछ बातें नहीं तो होगी परेशानी

October 20, 2023

सावधान! केदारनाथ-बद्रीनाथ और चार धाम यात्रा करने से पहले जान ले ये कुछ बातें नहीं तो होगी परेशानी

चमोली: जैसे हम सबको पता है कि चारधाम की यात्रा आसान नहीं होती है. कई कठिनाइयों को पार करने के बाद ही इन पवित्र धामों के दर्शन किये जा सकते है यात्रा जितनी कठिन होती है श्रद्धालुओं में उतना ही का उत्साह होता है. अब चारधाम की यात्रा बंद होने वाली है. करीब एक महीने बाद चारों धामों के कपाट बंद हो जाएंगे, लेकिन ये आख़िरी महीना अपने साथ नई चुनौतियां भी लेकर आया है। लगातार मौसम में बदलाव तेजी से हो रहा है. बर्फ़बारी के साथ ठंड भी बहुत है। जिसमे श्रद्धालुओं के लिए यात्रा करना इतना आसान नहीं है।

यात्रा में जाने से पहले कुछ सावधानियां

चारधाम आने वाले तीर्थ यात्री मौसम के अनुसार ही अपनी यात्रा प्रारंभ करें बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े, छाता, बरसाती साथ में लाएं. यात्रा के दौरान स्वास्थ्य खराब होने पर यात्रा मार्ग पर बनाए गए चिकित्सा सेंटर पर तत्काल डॉक्टर्स से सहायता लें यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग के संवेदनशील जगहों एवं केदारनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती की गई हैं. इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति के लिए जिला आपदा परिचालन/यात्रा कंट्रोल रूम से भी कर सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार कैसा रहेगा अगले एक सप्ताह का मौसम?

चारधाम यात्रा की तैयारी से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लीजिए. जिससे बाद में परेशानियां न हो साथ ही इन दिनों के मौसम अपडेट भी जान लीजिए.

19 अक्टूबर: दोपहर या शाम तक आसमान साफ रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.
20 अक्टूबर: दोपहर या आसमान शाम तक मुख्यतः साफ रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.
21, 22, 23, 24 अक्टूबर: इन चार दिनों में मौसम साफ रहेगा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें