Site icon Dainik Savera Times

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर में आ सकती है धन की कमी

Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu Tips : हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। दरअसल मान्यता है कि कुछ चीजें सही समय पर खरीदनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, सूर्यास्त के बाद कुछ चीजें खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में पैसों की परेशानी आ सकती है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें शाम के समय खरीदने से बचना चाहिए।

1. नुकीली चीजें न खरीदें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद नुकीली चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इस समय सुई, कैंची, चाकू और कील जैसी चीजें खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में तनाव बढ़ सकता है और आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं।

2. शाम के समय न खरीदें झाड़ू

हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि झाड़ू घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने में मदद करती है। वास्तु के अनुसार, सूर्यास्त के बाद झाड़ू खरीदकर घर नहीं लानी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में पैसों की कमी हो सकती है।

ये भी पढ़ें : 

3. लोहा खरीदने से बचें

बता दें कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में लोहे का संबंध शनिदेव से माना जाता है। इसी वजह से सूर्यास्त के बाद लोहे का सामान खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि शाम के समय लोहा खरीदने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं और काम में रुकावट आ सकती है।

4. सूर्यास्त के बाद न खरीदें सरसों का तेल

बता दें कि सरसों के तेल का संबंध शनिदेव से माना जाता है। खासकर शनिवार के दिन इसका धार्मिक महत्व होता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद सरसों का तेल खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि दोष का सामना करना पड़ सकता है और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें : 

5. शाम के समय नमक खरीदने से बचें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद नमक खरीदकर घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा कर्ज बढ़ने और काम बिगड़ने की भी आशंका जताई जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Exit mobile version