Site icon Dainik Savera Times

Ayodhya Diwali 2025 Date : अयोध्या में इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानिए दीपोत्सव की पूरी जानकारी

Ayodhya Diwali 2025: अयोध्या में दिवाली का पर्व हर साल भव्यता और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल दिवाली की तिथि को लेकर लोगों के बीच बहुत कन्फ्यूजन है, क्योंकि कार्तिक अमावस्या तिथि 20 और 21 अक्टूबर 2025 दोनों दिन पड़ रही है। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि अयोध्या में असली दिवाली और दीपोत्सव का आयोजन कब होगा। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

अयोध्या में दिवाली 2025 कब मनाई जाएगी

पंचांग गणना के अनुसार, अयोध्या में दिवाली 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाई जाएगी। इस दिन अमावस्या तिथि और प्रदोष काल का उत्तम संयोग बन रहा है, जो लक्ष्मी पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा की जाएगी। दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:16 से रात 08:25 बजे तक रहेगा, जबकि लक्ष्मी पूजन के लिए निशीथ काल मुहूर्त रात 11:46 से 12:37 बजे तक शुभ रहेगा।

अयोध्या दीपोत्सव 2025 का आयोजन

अयोध्या का दीपोत्सव न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह पर्व भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या आगमन की स्मृति में मनाया जाता है। इस वर्ष दीपोत्सव का आयोजन 19 अक्टूबर 2025 (रविवार) को किया जाएगा। इस दिन सरयू तट और राम की पैड़ी पर 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शाम 7 बजे से दीयों का प्रकाश अयोध्या को जगमगा देगा। इस दौरान रामलीला, लेजर लाइट शो, ग्रीन आतिशबाजी और सरयू आरती जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

अयोध्या की दिवाली क्यों है विशेष

अयोध्या की दिवाली इसलिए सबसे खास मानी जाती है क्योंकि यहीं से इस पर्व की शुरुआत हुई थी। मान्यता है कि भगवान श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने पर लोगों ने घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से यह पर्व ‘प्रकाश उत्सव’ के रूप में पूरे भारत में मनाया जाता है।

Exit mobile version