Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पितृपक्ष में अपने पुरखों का पिंडदान करने गया पहुंचे बाबा बागेश्‍वर

October 3, 2023

पितृपक्ष में अपने पुरखों का पिंडदान करने गया पहुंचे बाबा बागेश्‍वर

पटना: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को पिंडदान के लिए गया पहुंचे। वह मध्य प्रदेश लौटने से पहले बुधवार शाम तक यहीं रहेंगे। गया प्रवास के दौरान वह प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु नदी में अपने पूर्वजों का तर्पण करेंगे। शास्त्री बोधगया के महाबोधि मंदिर और मंगला गौरी मंदिर भी जाएंगे। गयापाल पंडा गजाधर कटारिया ने कहा, ‘‘बाबा बागेश्वर अपने पूर्वजों के पिंडदान के लिए यहां गया जी पहुंचे थे।

पूर्व में उनके पूर्वज सेतु लाल गर्ग भी आए थे। वह यहां तीन दिनों तक रहेंगे, लेकिन यहां कोई दिव्य दरबार का आयोजन नहीं करेंगे।‘‘ कटारिया ने दावा किया कि यहां दिव्य दरबार आयोजित करने का कार्यक्रम था, लेकिन जिला प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं दी। शास्त्री यहां अपने प्रवास के दौरान चुनिंदा अनुयायियों से मिलेंगे और आध्यात्मिक भाषण देंगे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः जानिए अक्टूबर महीने में आने वाले व्रत और त्यौहार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें