Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की डोली, मंगलवार सुबह खुलेंगे मंदिर के कपाट

April 24, 2023

केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की डोली, मंगलवार सुबह खुलेंगे मंदिर के कपाट

देहरादून/गौरीकुंड: विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा केदारनाथ का धाम उत्तराखंड की वादियों में स्थित है। बाबा केदारनाथ के इस पावन धाम के दर्शन और पूजन की कामना हर किसी शिव भक्त की होती है, उनके कपाट तकरीबन छह महीने बाद कल खुलने जा रहे हैं।

कल बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे है, जिसक लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भारी बर्फबारी के बीच बाबा केदार की उत्सव डोली केदारनाथ धाम के लिए निकल गई है और शुभ मुहूर्त में 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोले जाएंगे। बाबा केदार के धाम को सजाने के लिए 23 क्विंटल से ज्यादा फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, बाबा केदार की डोली धाम पहुंच गई है। जबकि बर्फबारी के कारण केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं।

कपाट खुलने से पहले केदारनाथ मंदिर को सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर को सजाने के लिए 23 क्विंटल से ज्यादा तरह-तरह के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह केदारनाथ धाम में मौजूद रहेंगे। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए धामी सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इसके चलते श्रद्धालुओं के लिए हर एक किलोमीटर पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गई है और यात्रा मार्गों पर 130 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाएं उपलब्ध होंगी। इस बार चारधाम यात्रा रूट पर हेल्थ एटीएम भी लगाए गए हैं। इस बार किसी भी यात्री को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर धाम में मौजूद रहेंगे। वह सबसे पहले बाबा केदारनाथ के कपाट खुलवाएंगे। उसके बाद बाबा बदरीनाथ के कपाट खुलवाने बदरीनाथ जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें