Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Badrinath Dham Opening : शुभ मुहूर्त में खुले बद्रीनाथ के कपाट, फूलों से सजा दरबार… सीएम धामी ने की पहली पूजा

April 23, 2026

Badrinath Dham Opening : शुभ मुहूर्त में खुले बद्रीनाथ के कपाट, फूलों से सजा दरबार… सीएम धामी ने की पहली पूजा

Badrinath Dham Opening : उत्तराखंड के नर और नारायण पर्वतों के मध्य स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह 06.15 बजे बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से देशवासियों के श्रेष्ठ और शांतिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए प्रथम पूजा की।

 

इससे पहले बुधवार को ही उद्दव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई थी, जबकि कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची। आज मंदिर परिसर से लेकर आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों को 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

 

की गई विशेष पूजा-अर्चना
कपाटोद्घाटन से पूर्व श्री बद्रीनाथ मंदिर को रंग-बिरंगे पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। प्रातः काल मुख्य पुजारी रावल जी, धर्माधिकारी एवं वेदपाठियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को गर्भगृह से निकालकर लक्ष्मी मंदिर में विराजमान कराया गया तथा भगवान कुबेर एवं उद्धव जी को गर्भगृह में स्थापित किया गया। तत्पश्चात भगवान बद्री विशाल की चतुर्भुज मूर्ति का विधिवत अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया।

नारद जी होते हैं मुख्य पुजारी
बद्रीनाथ धाम की परंपरा अद्भुत है। शीतकाल में यहां पर देवता पूजन करते हैं धार्मिक परंपरा अनुसार देवताओं की ओर से मुख्य पुजारी नारद जी होते हैं अब कपाट खुलने के बाद मानव पूजा अर्चना होती है।

सीएम धामी ने की पहली पूजा
कपाट खुलने के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ धाम में माैजूद रहे। उन्होंने पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें