Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मकर संक्रांति का प्रारंभ, जानिए कब है टतिला एकादशी, मौनी अमावस्या और शिवरात्रि

January 15, 2023

मकर संक्रांति का प्रारंभ, जानिए कब है टतिला एकादशी, मौनी अमावस्या और शिवरात्रि

आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति का प्रारंभ हो चूका है। मकर संक्रंति को और नामों से जाना जाता है जैसे कि खिचड़ी, पोंगल आदि। मकर संक्रांति के दिन खरमास का समापन होता है। आज के शादी का भी शुभ मुहूर्त माना जाता है। मकर संक्रांति की शुरुआत से विवाह के हर दिन हो शुभ मानते है। बताते चले कि आज से षटतिला एकादशी, गुरु प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी, माघ मासिक शिवरात्रि और मौनी अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी शुरू हो जायेंगे:

जनवरी 2023 तीसरे सप्ताह के व्रत और त्योहार
15 जनवरी, रविवार: खरमास समापन, मकर संक्रांति, खिचड़ी, पोंगल
मकर संक्रांति 2023: आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति, खिचड़ी, पोंगल मनाए जा रहे हैं. मकर संक्रांति पर स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करके अन्न, फल, काला तिल आदि का दान करते हैं. उसके बाद खिचड़ी खाते हैं.

खरमास समापन 2023: 14 जनवरी को रात ही मकर राशि में सूर्य देव का प्रवेश हो गया था. जिसके फलस्वरूप 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जा रही है. आज से खरमास खत्म हो गया है. आज से विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, सगाई आदि जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए हैं.

18 जनवरी, बुधवार: षटतिला एकादशी
षटतिला एकादशी 2023: षटतिला एकादशी का व्रत माघ कृष्ण एकादशी तिथि को रखा जाता है, जो इस साल 18 जनवरी को है. षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उनको तिल का भोग लगाया जाता है. तिल का दान भी करते हैं. ऐसा करने से पाप मिटते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

9 जनवरी, गुरुवार: गुरु प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी
गुरु प्रदोष व्रत 2023: गुरु प्रदोष व्रत 19 जनवरी को है. इस दिन व्रत और शिव जी की पूजा प्रदोष काल में करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है.

तिल द्वादशी 2023: तिल द्वादशी हर साल माघ कृष्ण द्वादशी को मनाते हैं. इस साल तिल द्वादशी 19 जनवरी को है. इस दिन तिल दान और तिल को खाने की परंपरा है. भगवान विष्णु के पूजन में तिल का उपयोग करते हैं.

20 जनवरी, शुक्रवार: माघ मासिक शिवरात्रि
मासिक शिवरात्रि 2023: माघ मासिक शिवरात्रि 20 जनवरी को है. माघ कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी. इस रात भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजन किया जाएगा.

21 जनवरी, शनिवार: मौनी अमावस्या
मौनी अमावस्या 2023: इस साल मौनी अमावस्या 21 जनवरी शनिवार को है. यह हर साल माघ अमावस्या के दिन मनाया जाता है. इस दिन व्रत, स्नान, दान और पूजा का महत्व है. इस इिन लोग मौन व्रत रखते हैं.

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें