Site icon Dainik Savera Times

Bhai Dooj 2024 : भाई दूज आज, इन 3 शुभ मुहूर्त में करें तिलक, जानें पूजा की विधि और महत्व

Bhai Dooj 2024: आज भाई-बहन के रिश्ते मजबूत करने वाला यानि भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। आपको बता दे कि यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के बीच मजबूत रिश्ते व प्यार का प्रतीक है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई को रोली और अक्षत का टीका करती है और उसकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं। बता दें इस साल 3 नवंबर 2024 यानि आज के दिन भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में इस पर्व को मनाने की प्रथा बहुत पुरानी है। बता दे कि इस बार भाई दूज पर राहुकाल का भी योग बन रहा है, ऐसे में आइए जानते हैं कि राहुकाल कब से कब तक रहेगा और तिलक का शुभ मुहूर्त।

भाई दूज का शुभ मुहूर्त 2024

बता दे कि इस बार आप तीन मुहूर्त में तिलक कर सकती हैं। ऐसे में घड़िया मुहूर्त में तिलक करना अच्छा माना जाता है। यह मुहूर्त 3 तारीख को सुबह 7 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दूसरा चौघड़िया मुहूर्त 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। वहीं 12 बजे के बीच अमृत चौघड़िया का मुहूर्त होगा।

राहुकाल कब से कब तक

वही अगर बात करें राहुकाल की तो इस दिन शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे के बीच रहेगा। इस दिन किसी तरह का शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Prayagraj STF ने 2 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी भानु प्रताप को मार गिराया

Exit mobile version