Bhai Dooj Special Upay: भाई दूज भाई-बहन के प्यार का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं। दरअसल मान्यता है कि भाई दूज पर राशि के अनुसार भाई को मिठाई खिलाना और बहन को उपहार देना शुभ होता है। इससे भाई-बहन के रिश्ते में प्यार बढ़ता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए खास उपाय…
मेष राशि
मेष राशि की बहनें भाई को तिलक लगाने के बाद गुलाब जामुन खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को जूते या सैंडल गिफ्ट करें। ऐसा करने से जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि की बहनें भाई को बूंदी के लड्डू खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को पीले रंग की ड्रेस गिफ्ट करें। इससे नौकरी और काम में तरक्की होने की मान्यता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि की बहनें भाई को बेसन के लड्डू या कोई पीली मिठाई खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को परफ्यूम गिफ्ट करें। इससे भाई-बहन के बीच प्यार और समझ बढ़ती है।
कर्क राशि
कर्क राशि की बहनें भाई को काजू की बर्फी खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से कारोबार में तरक्की और कमाई के नए रास्ते खुलने की मान्यता है।
सिंह राशि
सिंह राशि की बहनें भाई को रसमलाई जैसी मिठाई खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को घड़ी गिफ्ट करें। इससे भाई-बहन के रिश्ते में प्यार बना रहता है।
कन्या राशि
कन्या राशि की बहनें भाई को केसर वाली मिठाई खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को चॉकलेट गिफ्ट करें। ऐसा करने से परिवार में खुशियां और रिश्तों में मिठास बनी रहती है।
तुला राशि
तुला राशि की बहनें भाई को खोये से बनी मिठाई खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को मेकअप किट गिफ्ट कर सकते हैं। इससे भाई-बहन के बीच अच्छा तालमेल बना रहता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की बहनें भाई को इमरती जैसी नारंगी रंग की मिठाई खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को गर्म कपड़े गिफ्ट करें। इससे जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ने की मान्यता है।
धनु राशि
धनु राशि की बहनें भाई को पनीर से बनी मिठाई खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को फूलों के डिजाइन वाला कपड़ा गिफ्ट करें। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलने की मान्यता है।
मकर राशि
मकर राशि की बहनें भाई को सोन पापड़ी या बेसन की मिठाई खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को उनकी जरूरत का कोई सामान गिफ्ट करें। इससे जीवन की परेशानियां कम होने की मान्यता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की बहनें भाई को पेठे की मिठाई खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को ईयररिंग्स गिफ्ट करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होने की मान्यता है।
मीन राशि
मीन राशि की बहनें भाई को बर्फी खिलाएं। वहीं भाई अपनी बहनों को पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। इससे पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होने की मान्यता है।

