Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cancer Yearly Horoscope 2026: पूरा होगा घर बनाने का सपना, आएंगे कई उतार-चढ़ाव, जानें पूरा वार्षिक राशिफल

January 1, 2026

Cancer Yearly Horoscope 2026: पूरा होगा घर बनाने का सपना, आएंगे कई उतार-चढ़ाव, जानें पूरा वार्षिक राशिफल

Kark Rashi 2026: साल 2026 कर्क राशि वालों के लिए कई बड़े बदलाव और सीख लेकर आ रहा है। इस वर्ष ग्रहों की चाल आपके जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित करेगी। कुछ मामलों में संघर्ष देखने को मिलेगा, तो कुछ सपने साकार होने के भी योग बनेंगे। आइए जानते हैं कर्क राशि का पूरा वार्षिक राशिफल…

ग्रहों की स्थिति का असर

साल भर शनिदेव आपके भाग्य स्थान में विराजमान रहेंगे, जिससे मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। वर्ष की शुरुआत में गुरु बारहवें भाव में वक्री रहेंगे, लेकिन 11 मार्च के बाद मार्गी होकर 2 जून से आपके लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। यह समय आत्मविश्वास और नए अवसर लेकर आएगा। वहीं राहु-केतु का गोचर भी साल के अंत में आपके जीवन में अहम बदलाव लाएगा।

करियर

करियर के लिहाज से यह साल थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कामकाज में मेहनत ज्यादा और परिणाम देर से मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव महसूस होगा, वहीं व्यापारियों को आगे बढ़ने के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लोहे, मशीनरी, कोर्ट-कचहरी या सरकारी काम से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी रखनी होगी। साल कई बार आपको निराश कर सकता है, लेकिन धैर्य और निरंतर प्रयास से आप खुद को संभाल पाएंगे।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति इस वर्ष मिली-जुली रहेगी। आमदनी बनी रहेगी, लेकिन खर्च भी बराबर चलते रहेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि साल के अंत तक आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। घर खरीदने का सपना पूरा होने के योग बन रहे हैं। यदि आप सही योजना बनाकर चलते हैं तो आर्थिक परेशानियों से बच सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक

विवाहित जातकों के लिए यह साल संतुलन की परीक्षा लेगा। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर मन में कुछ शंकाएं आ सकती हैं, लेकिन बातचीत से समस्याएं सुलझ जाएंगी। साल की शुरुआत में रिश्तों में आई दूरियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना बेहद जरूरी रहेगा।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में आपको इस साल सतर्क रहना होगा। छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। भारी सामान उठाने या ज्यादा थकान वाले काम से बचें। पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा रह सकता है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें और वजन नियंत्रित रखें। अच्छी बात यह है कि इस साल आप अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर रहेंगे और नए हेल्थ रूटीन अपनाएंगे।

शिक्षा

छात्रों के लिए साल की शुरुआत काफी सकारात्मक रहेगी। पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा और अध्यापकों का सहयोग मिलेगा। कुछ विद्यार्थियों को पार्ट-टाइम काम का अवसर भी मिल सकता है। मेडिकल और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन उसका फल भी अच्छा मिलेगा। साल के मध्य तक शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें