Chaitra Navratri 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होने जा रही है। बता दें कि नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की श्रद्धा-भाव से पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा धरती पर पधारती हैं और भक्तों की प्रार्थनाएं सुनती हैं। इसलिए इन दिनों में पूजा-पाठ, व्रत और विशेष अनुष्ठानों का विशेष महत्व माना जाता है।
नवरात्रि के पहले दिन घरों में कलश स्थापना की जाती है और कई लोग अखंड ज्योति भी प्रज्वलित करते हैं। इसके बाद पूरे नौ दिनों तक विधि-विधान से देवी की आराधना की जाती है। मान्यता है कि पहले दिन कुछ विशेष चीजें घर लाना या देवी को अर्पित करना शुभ फलदायी होता है। आइए जानते हैं कि पहले दिन कौन-से कार्य शुभ माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें :
1. केला का पौधा लगाना
धार्मिक परंपराओं में केले के पेड़ को अत्यंत पवित्र माना गया है। यदि घर में पहले से केला का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के पहले दिन इसे लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है।
2. लाल गुड़हल का फूल अर्पित करना
मां दुर्गा को लाल रंग विशेष प्रिय माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन देवी को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है।
3. हरसिंगार का पौधा लगाना
हरसिंगार का पौधा भी धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि नवरात्रि के दिन इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
4. शंखपुष्पी के फूल चढ़ाना
नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा को शंखपुष्पी के फूल अर्पित करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि इससे देवी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
5. तुलसी का पौधा लगाना
अगर घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के शुभ अवसर पर इसे लगाना अच्छा माना जाता है। प्रतिदिन तुलसी को जल देने और पूजा करने से घर में सकारात्मकता और शांति बनी रहती है।
ये भी देखें :
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
मेष: दिन शुभ रहेगा...