Site icon Dainik Savera Times

Chaitra Navratri 2026: होली के बाद इस दिन से शुरू होंगी चैत्र नवरात्रि? जानिए नौ दिनों की पूरी सूची

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: होली के रंग उतरने के बाद हिंदू पंचांग में जिस पर्व का सबसे अधिक इंतज़ार रहता है, वह है चैत्र नवरात्रि। यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की श्रद्धा-भाव से आराधना करते हैं। नवरात्रि का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ होता है और इसका समापन राम नवमी के दिन होता है।

नवरात्रि के पहले दिन देश के कई हिस्सों में गुड़ी पड़वा और युगादी का पर्व भी मनाया जाता है, जिससे यह दिन और भी विशेष बन जाता है।

चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत और समापन

वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से होगी और यह पर्व 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को समाप्त होगा। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों की रहेगी, यानी किसी भी तिथि का क्षय नहीं होगा।

ये भी पढ़ें : हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 10 फरवरी 2026

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 2026

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है। वर्ष 2026 में कलश स्थापना के लिए ये मुहूर्त श्रेष्ठ रहेंगे:

प्रातः शुभ मुहूर्त: सुबह 06:52 से 07:43 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक

पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि का आरंभ 19 मार्च 2026 को सुबह 06:52 बजे होगा और इसका समापन 20 मार्च 2026 को सुबह 04:52 बजे होगा। इस दिन मीन लग्न सुबह 06:26 से 07:43 बजे तक रहेगा, जिसे कलश स्थापना के लिए उत्तम माना गया है।

ये भी पढ़ें : आज का राशिफल: आज किसके हाथ लगेगी सफलता, तो कौन होगा निराश?

चैत्र नवरात्रि 2026: नौ दिनों का पूरा कैलेंडर

दिन तिथि तारीख मां दुर्गा का स्वरूप
पहला दिन प्रतिपदा 19 मार्च 2026, गुरुवार मां शैलपुत्री
दूसरा दिन द्वितीया 20 मार्च 2026, शुक्रवार मां ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन तृतीया 21 मार्च 2026, शनिवार मां चंद्रघंटा
चौथा दिन चतुर्थी 22 मार्च 2026, रविवार मां कुष्माण्डा
पांचवां दिन पंचमी 23 मार्च 2026, सोमवार मां स्कंदमाता
छठा दिन षष्ठी 24 मार्च 2026, मंगलवार मां कात्यायनी
सातवां दिन सप्तमी 25 मार्च 2026, बुधवार मां कालरात्रि
आठवां दिन अष्टमी 26 मार्च 2026, गुरुवार मां महागौरी
नवां दिन नवमी 27 मार्च 2026, शुक्रवार मां सिद्धिदात्री

चैत्र नवरात्रि के दौरान व्रत, पूजा, साधना और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा की सच्चे मन से उपासना करने से सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

Exit mobile version