Site icon Dainik Savera Times

स्नान करते समय ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ का करें जाप, भगवान विष्णु जी का मिलेगा आशीर्वाद

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में मौजूद नवग्रहों में बृहस्पति ग्रह सभी देवों के गुरु माने जाते हैं। मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं, जिनमें मुख्य हैं- धन संबंधी परेशानी, मानसिक तनाव, पति-पत्नी के बीच अनबन और स्वास्थ्य संबंधी समस्या। हर समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप आज के भगवान विष्णु जी के कुछ सरल उपाय कर सकते है। जिससे आपको लाभ मिलेगा।

– हर गुरुवार यदि आप पीला चंदन, केसर या हल्दी का दान करते हैं, तो आपके घर में सुख-शांति का वास होगा, आरोग्य और धन लाभ होगा.

– गुरुवार के दिन नहाते समय पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं. ऐसा करने से गुरु के नकारात्मक प्रभाव से मुक्त मिलती है.

– स्नान करते समय ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करें.

– यदि किसी व्यक्ति के विवाह में अड़चन आ रही है या फिर वैवाहिक जीवन में शांति नहीं है, तो गुरुवार का व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित करें.

– भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है. गुरुवार के दिन आप स्नान करके पीले रंग के वस्त्र धारण करें और अपने माथे पर हल्दी का तिलक अवश्य लगाएं. इसके अलावा जरूरतमंदों को पीले रंग के अनाज या भोजन दान में दें.

– यदि आपने नौकरी पाने या नौकरी में तरक्की के लिए व्रत रखा है, तो गुरुवार के दिन सत्यनारायण व्रत कथा जरूर सुनें.

– गुरुवार के दिन मुख्य द्वार पर थोड़ी सी चने की दाल और गुड़ अवश्य रखें.

Exit mobile version