Surya 108 Naam: इस दिन जरूर करें सूर्य देव के 108 नामों का जप, कारोबार में मिलेगी सफलत, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
January 11, 2026
Surya Dev Ke 108 Naam: मकर संक्रांति का त्योहार हर वर्ष 14 जनवरी को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करते हैं। हिन्दू धर्म में इसे अत्यंत शुभ माना गया है, और खासतौर पर इस दिन स्नान और दान करने का विशेष महत्व है।
साथ ही, सूर्य देव की उपासना और उनके 108 नामों का जाप करने से जीवन में सकारात्मकता, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह प्राचीन परंपरा मन, मस्तिष्क और आत्मा को ऊर्जा से भर देती है और जीवन में बिगड़े हुए कार्यों को सुधारने में मदद करती है।

सूर्य देव के 108 नाम
सूर्य देव के 108 नामों का जाप विशेष ध्यान और श्रद्धा से किया जाता है। इनमें कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- ॐ सूर्याय नमः।
- ॐ निखिलागमवेद्याय नमः।
- ॐ दीप्तमूर्तये नमः।
- ॐ सौख्यदायिने नमः।
- ॐ श्रेयसे नमः।
- ॐ श्रीमते नमः।
- ॐ नित्यानन्दाय नमः।
- ॐ ऐं इष्टार्थदाय नमः।
- ॐ सम्पत्कराय नमः।
- ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
- ॐ तेजोरूपाय नमः।
- ॐ परेशाय नमः।
- ॐ अं सुप्रसन्नाय नमः।
- ॐ नारायणाय नमः।
- ॐ कवये नमः।
- ॐ सकलजगतांपतये नमः।
- ॐ सौख्यप्रदाय नमः।
- ॐ आदिमध्यान्तरहिताय नमः।
- ॐ भास्कराय नमः।
- ॐ ग्रहाणांपतये नमः।
- ॐ वरेण्याय नमः।
- ॐ तरुणाय नमः।
- ॐ परमात्मने नमः।
- ॐ हरये नमः।
- ॐ रवये नमः।
- ॐ अहस्कराय नमः।
- ॐ परस्मै ज्योतिषे नमः।
- ॐ अमरेशाय नमः।
- ॐ अच्युताय नमः।
- ॐ आत्मरूपिणे नमः।
- ॐ अचिन्त्याय नमः।
- ॐ अन्तर्बहिः प्रकाशाय नमः।
- ॐ अब्जवल्लभाय नमः।
- ॐ कमनीयकराय नमः।
- ॐ असुरारये नमः।
- ॐ उच्चस्थान समारूढरथस्थाय नमः।
- ॐ जन्ममृत्युजराव्याधिवर्जिताय नमः।
- ॐ जगदानन्दहेतवे नमः।
- ॐ जयिने नमः।
- ॐ ओजस्कराय नमः।
- ॐ भक्तवश्याय नमः।
- ॐ दशदिक्संप्रकाशाय नमः।
- ॐ शौरये नमः।
- ॐ हरिदश्वाय नमः।
- ॐ शर्वाय नमः।
- ॐ ऐश्वर्यदाय नमः।
- ॐ ब्रह्मणे नमः।
- ॐ बृहते नमः।
- ॐ घृणिभृते नमः।
- ॐ गुणात्मने नमः।
- ॐ सृष्टिस्थित्यन्तकारिणे नमः।
- ॐ भगवते नमः।
- ॐ एकाकिने नमः।
- ॐ आर्तशरण्याय नमः।
- ॐ अपवर्गप्रदाय नमः।
- ॐ सत्यानन्दस्वरूपिणे नमः।
- ॐ लूनिताखिलदैत्याय नमः।
- ॐ खद्योताय नमः।
- ॐ कनत्कनकभूषाय नमः।
- ॐ घनाय नमः।
- ॐ कान्तिदाय नमः।
- ॐ शान्ताय नमः।
- ॐ लुप्तदन्ताय नमः।
- ॐ पुष्कराक्षाय नमः।
- ॐ ऋक्षाधिनाथमित्राय नमः।
- ॐ उज्ज्वलतेजसे नमः।
- ॐ ऋकारमातृकावर्णरूपाय नमः।
- ॐ नित्यस्तुत्याय नमः।
- ॐ ऋजुस्वभावचित्ताय नमः।
- ॐ ऋक्षचक्रचराय नमः।
- ॐ रुग्घन्त्रे नमः।
- ॐ ऋषिवन्द्याय नमः।
- ॐ ऊरुद्वयाभावरूपयुक्तसारथये नमः।
- ॐ जयाय नमः।
- ॐ निर्जराय नमः।
- ॐ वीराय नमः।
- ॐ ऊर्जस्वलाय नमः।
- ॐ हृषीकेशाय नमः।
- ॐ उद्यत्किरणजालाय नमः।
- ॐ विवस्वते नमः।
- ॐ ऊर्ध्वगाय नमः।
- ॐ उग्ररूपाय नमः।
- ॐ उज्ज्वल नमः।
- ॐ वासुदेवाय नमः।
- ॐ वसवे नमः।
- ॐ वसुप्रदाय नमः।
- ॐ सुवर्चसे नमः।
- ॐ सुशीलाय नमः।
- ॐ सुप्रसन्नाय नमः।
- ॐ ईशाय नमः।
- ॐ वन्दनीयाय नमः।
- ॐ इन्दिरामन्दिराप्ताय नमः।
- ॐ भानवे नमः।
- ॐ इन्द्राय नमः।
- ॐ इज्याय नमः।
- ॐ विश्वरूपाय नमः।
- ॐ अरुणाय नमः।
- ॐ इनाय नमः।
- ॐ अनन्ताय नमः।
- ॐ अखिलज्ञाय नमः।
- ॐ अच्युताय नमः।
- ॐ अखिलागमवेदिने नमः।
- ॐ आदिभूताय नमः।
- ॐ आदित्याय नमः।
- ॐ आर्तरक्षकाय नमः।
- ॐ असमानबलाय नमः।
- ॐ करुणारससिन्धवे नमः।
- ॐ शरण्याय नमः।
ये भी पढ़ें: चाय की दुकान में जा घुसा अनियंत्रित ट्रक, कई गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप
मकर संक्रांति पर क्यों है यह महत्वपूर्ण?
मकर संक्रांति सूर्य देव की शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन किए गए उपासना और जाप से व्यक्ति:
जीवन में शांति और संतुलन पाता है।
करियर और परिवारिक जीवन में सफलता मिलती है।
स्वास्थ्य और मानसिक स्थिरता में सुधार होता है।
ये भी पढ़ें: Lohri Holiday: लोहड़ी को लेकर बड़ा अपडेट, जानें किन राज्यों में रहेगी छुट्टी
विशेषकर 108 नामों का जाप करने से मानसिक और आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ धन-संपत्ति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस मकर संक्रांति, सूर्य देव के इन पवित्र नामों का जाप करके अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना संभव है। अपने घर में या किसी पवित्र स्थल पर नियमित रूप से जाप करने से जीवन में सुख-शांति और ऊर्जा का संचार होता है।