Chandra Grahan 2026: देश के कई हिस्सों में आज साल का पहला चंद्रग्रहण का असर दिखाई देगा। खासकर देश के मंदिरों में इसे विशेष रूप से माना जाएगा। बता दें कि खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिरों में मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते दर्शन पर रोक लगाई गई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, ग्रहण के दौरान धार्मिक विधियों के अनुसार सभी पट दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान गर्भगृह पूरी तरह से श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
ये भी देखें :
दर्शन का समय
मंदिर की साफ-सफाई और नर्मदा जल से पवित्रिकरण के बाद रात्रि 8 बजे से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। पुजारियों के अनुसार ग्रहण काल में गर्भगृह बंद रखना परंपरा का हिस्सा है और इसे विधिपूर्वक निभाना आवश्यक है।
पवित्रिकरण की प्रक्रिया
ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर में नर्मदा जल से साफ-सफाई की जाती है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और श्रृंगार करने के बाद भोग अर्पित किया जाता है। इसके बाद ही श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाती है।
ये भी पढ़ें :
श्रद्धालुओं के लिए सुझाव
मंदिर प्रशासन ने पहले ही पाबंदी की सूचना जारी कर दी थी ताकि श्रद्धालु अनावश्यक परेशानी में न पड़ें। ग्रहण समाप्ति के बाद दर्शन करने से पहले श्रद्धालियों को नर्मदा नदी में स्नान करने की परंपरा का पालन करना चाहिए। इस तरह इस बार चंद्रग्रहण के कारण ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में लगभग पांच घंटे तक सभी धार्मिक गतिविधियां और दर्शन स्थगित रहेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...