Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

धन की है कमी तो घर की इस दिशा में रखें ये जादुई चीज, कभी नहीं होगी जेब खाली

October 26, 2023

धन की है कमी तो घर की इस दिशा में रखें ये जादुई चीज, कभी नहीं होगी जेब खाली

आज के समय हर कोई तो एक जैसानहीं है। कई लोगो के पास काफी पैसा होता है और कई लोगों के पास कम जिसकी वजह से हमें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर में उत्तर दिशा कुबेर (Kuber) की दिशा मानी जाती है, क्योंकि उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर का वास होता है।इसलिए ज़्यादातर लोग उत्तरमुखी मकान बनाने की ख्वाहिश रखते है। घर की उत्तर दिशा के वास्तु दोष मुक्त होने पर धन वैभव की वृद्धि होती है।

बता दें बहुत से लोग उत्तर-पश्चिम दिशा में मुख्यद्वार के पास ही भूमिगत पानी की टंकी और बोरिंग बनवा लेते हैं। इससे वास्तु दोष बढ़ जाता है। साथ ही शास्त्रों के अनुसार घर में चोरी की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे घर में रहने वाली महिलाएं अधिक चंचल रहती हैं, वे घर में कम टिकती हैं। इसके अलावा कुछ लोग उत्तरमुखी जमीन में पश्चिम दिशा में अधिक खाली स्थान छोड़ देते हैं। ऐसे घर में रहने वाले पुरुषों को शारीरिक, मानसिक (mental) एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

  • घर की शांति के लिए उत्तर दिशा घर के मध्य भाग से नीचा होना चाहिए।
  • घर की उत्तर दिशा में पूजा स्थान और गेस्ट रूम शुभ होता है।
  • घर में सुख शांति के लिए उत्तर दिशा में किचन न बनवाएं।
  • घर के सदस्यों में प्यार बना रहे इसलिए उत्तर दिशा में कोई भी दीवार टूटी हुई या किसी भी दीवार में दरार नहीं होनी चाहिए।
  • भूमिगत वाटर टैंक उत्तर-पूर्व में बनाएं, इससे भवन में रहने वालों को धन संचय करने में मदद मिलती है।
  • उत्तर दिशा में टॉयलेट, बाथरूम न बनाएं।
  • उत्तर दिशा की ओर ओपन टेरेस रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें