Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Diwali 2025: दीपावली पर दिख जाएं ये 5 चीजें, तो बनते हैं माता लक्ष्मी की कृपा के संकेत

October 19, 2025

Diwali 2025: दीपावली पर दिख जाएं ये 5 चीजें, तो बनते हैं माता लक्ष्मी की कृपा के संकेत

Diwali 2025: कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला दीपावली पर्व न केवल रोशनी और उत्सव का प्रतीक है, बल्कि यह माता लक्ष्मी की आराधना का भी सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस दिन दीप जलाने से घरों से अंधकार और नकारात्मकता दूर होती है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली के दिन कुछ विशेष चीजों का दिखना अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ये संकेत माता लक्ष्मी की कृपा के आगमन का प्रतीक हैं। आइए जानते हैं वे 5 शुभ संकेत कौन से हैं…

1. हाथी का दिखना:
शास्त्रों के अनुसार, दीपावली के दिन अगर आपको हाथी दिख जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। हाथी को समृद्धि, शांति और शक्ति का प्रतीक माना गया है। इसे देखने का अर्थ है कि आपके जीवन में खुशहाली आने वाली है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बरसेगी।

2. उल्लू का दिखना:
उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन कहा गया है। अतः दीपावली के दिन उल्लू दिखना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन की वृद्धि के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़े : छोटी दिवाली पर इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, हो सकती है धन की प्राप्ति, पढ़ें आज का राशिफल

3. गाय का दिखना:
यदि दीपावली के दिन आपको गाय दिखे या वह आपके घर के आस-पास आ जाए, तो इसे शुभ माना जाता है। गाय को धन, समृद्धि और धार्मिक सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। यह संकेत देता है कि आपके जीवन की बाधाएं दूर होंगी।

4. छछूंदर का दिखना:
दीपावली के दिन छछूंदर दिखना भी सौभाग्य का संकेत माना गया है। यह इस बात का प्रतीक है कि आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

5. माता लक्ष्मी का सपने में आना:
यदि दीपावली के दौरान माता लक्ष्मी सपने में दिखाई दें, तो यह सबसे बड़ा शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में सुख, संपत्ति और धन का आगमन होने वाला है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें