Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुधवार के दिन भूलकर भी ना करें ये कुछ कार्य, माना जाता है बेहद अशुभ

April 12, 2023

बुधवार के दिन भूलकर भी ना करें ये कुछ कार्य, माना जाता है बेहद अशुभ

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को अर्पित किया जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी की पुरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इस दिन ऐसे कुछ कार्य नहीं करने चाहिए जिससे भगवान गणेश जी नाराज हो जाए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कार्य के बारे में बताने जा रहे है जो बुधवार के दिन हमें भूल कर भी नहीं करने चाहिए:

1. पैसे का लेनदेन न करें: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बुधवार के दिन रुपयों-पैसों से जुड़ा लेन-देन नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इस दिन किसी को उधार देने या किसी से उधार लेने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भूलकर भी बुधवार को लेनदेन न करें.

2. पश्चिम दिशा में यात्रा न करें: बुधवार को किसी भी मंगल काम के लिए पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए. यदि बुधवार के दिन आप को आकस्मिक यात्रा करनी पड़ रही है तो यात्रा में विशेष सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है. ऐसा माना जाता है कि बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा नहीं करनी चाहिए. ज्योतिष शास्त्र में बुधवार, के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करना अशुभ माना गया है. अगर बेहद जरूरी होने पर यात्रा करनी भी पड़े तो प्रस्थान निकालकर यात्रा करें.

3. काले रंग का कपड़ा न पहनें: बुधवार के दिन भगवान गणपति का दिन माना गया है, इसलिए इस दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि बुधवार को काले कपड़े पहनने से दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है. पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है, इसलिए भूलकर भी इस दिन काले रंग का कपड़ा न पहनें.

4. किसी को कड़वा न बोलें: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का दिन बुध ग्रह का दिन भी माना जाता है और बुध ग्रह को बुद्धि विवेक के साथ वाणी का कारक ग्रह भी माना गया है, इसलिए बुधवार के दिन किसी भी व्यक्ति से कभी कड़वा नहीं बोलना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

5. नारी का अपमान न करें: बुधवार को भूलकर भी नारी का अपमान नहीं करना चाहिए. वैसे तो नारी का सम्मान हमेशा किया जाना चाहिए, लेकिन बुधवार के दिन एक बात का ख्याल रखना चाहिए कि इस दिन किसी कन्या का अपमान ना हो. बुधवार के दिन किसी कन्या का अपमान करने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में कभी बरकत नहीं होती.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें