Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रह्म मुहूर्त में कर लें ये 2 काम, चमक जाएगी आपकी किस्मत, जीवन में मिलेगी सफलता

February 26, 2026

ब्रह्म मुहूर्त में कर लें ये 2 काम, चमक जाएगी आपकी किस्मत, जीवन में मिलेगी सफलता

नई दिल्ली: सुबह का समय अगर सही तरीके से बिताया जाए तो पूरा दिन सफल और सकारात्मक बन सकता है। शास्त्रों के अनुसार सुबह 4 से 5:30 बजे का समय, जिसे ‘ब्रह्म मुहूर्त’ कहा जाता है, बेहद महत्वपूर्ण और वरदान समान है। इस वक्त वातावरण पूरी तरह शांत होता है और हवा में एक अलग ही ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा होती है। मान्यता है कि जो लोग इस समय जागते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में दो खास काम करना बेहद लाभकारी है:

1. मंत्र और मेडिटेशन

दिन की शुरुआत को पॉजिटिव और ऊर्जावान बनाने का सबसे पहला तरीका है मंत्र और मेडिटेशन। सुबह नहा-धोकर शांत होकर बैठें, आंखें बंद करके मन को एकाग्र करें। इसके बाद नवग्रहों और देवताओं का ध्यान करते हुए ‘ऊं ब्रह्म मुरारी…’ मंत्र का जाप करें। जानकार बताते हैं कि सुबह-सुबह किया गया यह अभ्यास मानसिक तनाव को कम करता है और दिनभर के लिए मानसिक शक्ति बढ़ाता है। इससे व्यक्ति हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ कर सकता है।

2. हथेलियों को जोड़कर देखें

दूसरी महत्वपूर्ण क्रिया है कर दर्शन की परंपरा। जैसे ही आंख खुलें, चारों ओर देखने के बजाय दोनों हथेलियों को जोड़कर देखें। माना जाता है कि हाथों के अगले हिस्से में लक्ष्मी, बीच में सरस्वती और मूल में भगवान विष्णु का वास होता है। ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी…’ मंत्र का उच्चारण करते हुए यह क्रिया हमारे भीतर छुपी शक्तियों को जाग्रत करती है। इससे व्यक्ति को यह एहसास होता है कि उसके कर्म ही उसकी किस्मत बदल सकते हैं और दिन की शुरुआत बड़े आत्मविश्वास के साथ होती है।

ये भी पढ़ें:

शास्त्र और विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप अपनी दिनचर्या में ये दो आदतें शामिल कर लें, तो न सिर्फ मानसिक और आध्यात्मिक रूप से लाभ मिलेगा, बल्कि सफलता और समृद्धि भी सुनिश्चित होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें