Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैशाख महीने में करें ये पांच उपाय ,बनेंगी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा

April 28, 2024

वैशाख महीने में करें ये पांच उपाय ,बनेंगी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा

 

धर्म :- कुछ दिन पहले ही वैशाख का महीने की शुरुआत हुई है। इस साल का वैशाख माह 24 अप्रैल से लेकर 23 मई तक रहने वाला है। कहा जाता है कि ये महीना भगवान विष्णु का प्रिया महीना होता है। जो भक्त इस महीने में पूरे श्रद्धा भाव से और विधि विधान से पूजा करते है उन पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी कृपा अवश्य होती है। ऐसे करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते है और भक्तो की मनोकामना पूरी करते है। वही ये भी कहा जाता है कि अगर इस माह में रोज कुछ छोटे-छोटे उपाय करे तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो चलिए जानते है कि वो कौन से उपाय हैं जिन्हें करके आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

वैशाख में करें ये उपाय

1. आपको बता दे कि जो लोग पितृदोष से परेशान है उनके लिए वैशाख का महीना बहुत ही खास माना गया है। कहा जाता है कि इस माह तेल, जल,फल ,
और अनाज का दान करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको पितरों की कृपा प्राप्त होगी और पितृ दोष से मुक्ति भी मिलती है।

  1.  

2. इन दिनों गर्मी बहुत पड़ती है ऐसे अगर आप किसी प्यासे को पानी पिलाते है तो ये बहुत पुण्य का काम है कहते हैं इस माह की एकादशी पर प्यासे लोगों को पानी पिलाने से पुण्य मिलता है। प्यासे को पानी पिलाना हजारों राजसूय यज्ञ के समान पुण्य मिलता है।

3. वैशाख माह की अक्षय तृतीया का काफी महत्व होता है। इस दिन सोने चांदी के आभूषण या नई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

  1.  

4. ‘ॐ माधवय नमः’, यह वो मंत्र है जो ज्योतिषाचार्य वैशाख के महीने में हर रोज 11 बार जपने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं।

5. वैशाख के महीने में गर्मी की तपिश बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए इस माह प्यासे पशु पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करने से पुण्य मिलता है

ये भी पढ़ें: ड्रेस कोड को लेकर मचा बवाल, दो लोगों की मौत, UN ने जताई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें