Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस दिन करें हल्दी और केसर के ये कुछ सरल उपाय, सुख-समृद्धि के साथ चमकेगी आपकी किस्मत

January 5, 2023

इस दिन करें हल्दी और केसर के ये कुछ सरल उपाय, सुख-समृद्धि के साथ चमकेगी आपकी किस्मत

हल्दी और केसर दोनों का इस्तेमाल हमारी रसोईघर में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि शास्त्रों के अनुसार इनका इस्तेमाल उपाय के रुप में भी किया जाता है। माना जाता है के इनके कुछ सरल उपाय करने से व्यक्ति की कुछ मुश्किलों का समाधान होता है और जीवा में रुके हुए कार्यों में भी सफलता मिलती है। इंसान अपने दुखों को कम करने के लिए बहुत कुछ करता है लेकिन उपाय एक ऐसा माध्यम है जिन्हे करने से इंसान अपनी मुश्किलों को हल कर सकता है। तो आइए जानते है कौनसे है हल्दी और केसर के कुछ सरल उपाय:

मां लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन एक चांदी के सिक्के पर हल्दी लगाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद उस सिक्के को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन संपदा बनी रहेगी।

करियर व नौकरी में मिलेगी सफलता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्ममुहूर्त पर सुबह स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें, जिसमें मां देवी को काली हल्दी की गांठ अर्पित करें और पूजा पाठ के बाद इस हल्दी की गांठ को अपने वॉलेट या तिजोरी में रख दें। इससे धन संबंधित परेशानी दूर होगी और नौकरी व करियर में सफलता प्राप्त होगी।

वास्तु दोष होंगे दूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के जल का छिड़काव करना शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है और सभी वास्तु दोष भी दूर होते हैं। इस उपाय से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

भगवान गणेश व शिवजी की पूजा
गुरुवार के दिन भगवान गणेश, शिवजी व मां लक्ष्मी को केसर का तिलक लगाना बेहद शुभ होता है। इससे देवता प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं। गुरुवार की रात में केसर की दो कलियां दूध में मिलाकर सेवन करना चाहिए, इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें