Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रमा एकादशी पर करें ये कुछ सरल उपाय, पूरी होगी हर कामना, जानिए इसके महत्व के बारे में

November 8, 2023

रमा एकादशी पर करें ये कुछ सरल उपाय, पूरी होगी हर कामना, जानिए इसके महत्व के बारे में

कार्तिक महीने में आने वाली एकादशी बहुत ही खास मानी जाता है। रमा एकादशी का पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस बारे रमा एकादशी का पर्व 9 नवंबर दिन गुरुवार को आ रहा है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी बुरे कामों का नाश होता है और वो हर कष्टों से मुक्त हो जाता है। क्या आप जानते है कि इस दिन कुछ उपाय करने से बहुत लाभ मिलता है और दुख-दर्द दूर होते है। आइए जानते है क्या है वह कुछ सरल उपाय:

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी मनाई जाती है. इस साल रमा एकादशी 9 नवंबर 2023 के दिन मनाई जाएगी. इस दिन पूरे अनुष्ठान के साथ विष्णु-लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उनके लिए व्रत भी रखा जाता है. जीवन में आने वाले सभी कष्टों और पापों से मुक्ति दिलाने वाली इस एकादशी को मनाने की परंपरा बहुत पुरानी है.

मान्यता यह भी है कि जो भी भक्त इस दिन श्रृद्धा पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करता है, उसे दुखों से मुक्ति मिलती है और सभी सुखों की प्राप्ति होती है. इस दिन पालनहार व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और आय में भी वृद्धि होती है. अगर आप भी विष्णु जी की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन आगे बताए गए ये कुछ खास उपाय जरूर करें.

रमा एकादशी के उपाय
– रमा एकादशी के दिन 11 कौड़ियां माता लक्ष्मी को अर्पित करें और उनकी पूरे अनुष्ठान के साथ पूजा करें. इसके बाद अगले दिन माता को अर्पित की गईं कौड़ियों को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से पैसे से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और साथ ही घर में बरकत बनी रहती है.

– रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को एक रूपये का सिक्का अर्पित करें और रोली, अक्षत, फूल से उनकी विधिवत पूजा करें. पूजा के बाद इस सिक्के को लाल रंग के कपड़े में बांधकर ऑफिस में रखने से आपके व्यापार में आ रही मुश्किलें दूर हो जाएंगी और कारोबार में हो रहे घाटे की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

– रमा एकादशी के दिन शालिग्राम भगवान की पूजा करने से जीवन के सभी दुख खत्म हो जाते हैं और भगवान शालिग्रम को पीले फूल, कपड़े और भोग अर्पित करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।

– रमा एकादशी के दिन विष्णु के मंदिर में पीले कपड़े चढ़ाने से नौकरी में जल्द ही प्रमोशन के योग बनते हैं और शुभ संकेतों की प्राप्ति होती है.

– रमा एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है. इस दिन शाम में तुलसी की पूजा करें और पौधे के सामने घी का दीया जलाकर 11 बार तुलसी की परिक्रमा करें. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और दुखों से मुक्ति मिलती है.

– रमा एकादशी के दिन दान करना बहुत जरूरी होता है. इस दिन पीले रंग के ही कपड़े, फल और अनाज आदि दान करने से विष्णु भगवान का आशीर्वाद मिलता है और घर में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है.

रमा एकादशी का महत्व
रमा एकादशी के दिन मां लक्ष्मी के रमा स्वरूप की पूजा करने के साथ भगवान विष्णु के केशव स्वरूप की पूजा करने की भी मान्यता है. रमा एकादशी का व्रत करने से कामधेनु के समान पुण्य मिलता है और व्रती अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है. इसके साथ ही इस दिन कुछ अचूक उपायों को करने से धन-धान्य बना रहता है. सनातन मान्यता है कि रमा एकादशी के दिन पूजा के अलावा व्रत कथा करना भी जरूरी होता है, जिससे व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें