Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शनिवार को करें ये कुछ सरल उपाय, सभी कष्ट होंगे दूर

February 25, 2023

शनिवार को करें ये कुछ सरल उपाय, सभी कष्ट होंगे दूर

शनिवार का दिन भगवान शनि देव जी को अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति पर भगवान शनि देव जी की बुरी दृष्टि पड़ जाती है उसे जीवन में कभी भी सुख की प्राप्ति नहीं होती और वह किसी भी क्षेत्र में सफलता नहीं पाता। माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति पर भगवान शनि देव जी अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते है वह उसे पत्थर से सोना बना देते है। बहुत से लोग भगवान शनि देव जी को प्रसन्न करने के बहुत कुछ करते है। आज हम आपको भगवान शनि देव जी के कुछ सरल उपाय के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हें करने से आप बहुत सारी समस्या से छुटकारा पा सकते है। तो आइए जानते है क्या है वह कुछ सरल उपाय:

– ब्रह्म मुहूर्त में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें। फिर पीपल को छूकर प्रणाम करने के बाद सात परिक्रमा करें।
– शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
– शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं।
– भिखारियों को काले उड़द का दान करें।
– जल में काले उड़द को प्रवाहित करें।
– शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है।
– चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें।
– शनिवार के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें।
– शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ‘ऊं ह्वीं’ भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।
– शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें