Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रविवार के दिन करें ये उपाय, बदल जाएगी सोई हुई किस्मत

March 5, 2023

रविवार के दिन करें ये उपाय, बदल जाएगी सोई हुई किस्मत

रविवार का दिन भगवान सूर्य देव जी को अर्पित होता है ,इस दिन भगवान सूर्य देव जी की पूजा अर्चना करने से बहुत लाभ मिलता है। माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति है सूर्य कमजोर उसे इस दिन कुछ सरल उपाय या पूजा पाठ करना चाहिए ,जिससे उनके जीवा में कष्ट और मुश्किलें कम होती है। आज के दिन भगवान सूर्य देव जी की पूजा अर्चना करने से भी बहुत लाभ मिलता है। आज हम आपको रविवार के कुछ सरलउपाय के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे करने से आप अपने जीवन की परेशानियो को दूर कर सकते है। आइए जानते है क्या है वह कुछ सरल उपाय:

स्नान के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें
रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते हुए ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण जरूर करें. इससे सूर्य देवता जल्द प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे.

देसी घी का दीपक जलाएं
रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घी का दीपक जलाने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं. धन प्राप्ति के लिए य ह बेहद उत्तम माना जाता है.

चंदन का तिलक लगाएं
रविवार के दिन चंदन का तिलक घर से बाहर निकलना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं वो जरूर पूरा होता है. इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना भी बहुत शुभ माना जाता है.

रविवार के दिन करें इन चीजों का दान
दान करने के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें. इससे आपके किसी भी काम में अड़चन नहीं आएगी और सफलता मिलेगी.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें