Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

हल्दी से करें ये उपाय, जीवन की बहुत सी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

January 12, 2023

हल्दी से करें ये उपाय, जीवन की बहुत सी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

हल्दी हमारे रसोईघर में इस्तेमाल होती है। लेकिन कभी कभी रसोईघर में इस्तेमाल होने वाली चीज़ो से हम अपने जीवन की बहुत सारी समस्या को भी हल कर सकते है। शास्त्रों में हल्दी के कुछ ऐसे सरल उपाय के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से आप अपने जीवन की कुछ परेशानियो को कम कर सकते है और बेहतर बना सकते है। तो आइए जानते है क्या है वह कुछ सरल उपाय:

1. रुका हुआ धन मिलेगा वापस
अगर आपके पैसे कहीं किसी कारणवश अटके हुए हैं, तो हल्दी के ये उपाय आपके लिए बेहद असरदार साबित हो सकते हैं. सबसे पहले चावल के दानों को हल्दी में मिलाकर रख दें. उसके बाद उन रंगों के चावल को लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें. इससे धन की कभी आपके जीवन में कमी नहीं होगी.

2.हल्दी गुरु ग्रह को करता है शांत
अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति सही नहीं है, तो गुरुवार के दिन हल्दी और चने की दाल दान करें और इस दिन भगवान विष्णु की अराधना करें. इससे गुरु ग्रह हमेशा मजबूत रहेगी.

3.हल्दी करेगा आर्थिक स्थिति में सुधार
अगर आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती ही रहती है तो हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें और तिजोरी की सुबह-शाम पूजा करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और उनकी आपके ऊपर हमेशा कृपा बनीं रहेगी.

4.भगवान गणेश की पाना चाहते हैं कृपा
आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है. तो भगवान गणेश को हल्दी की माला अर्पित करें. इससे काम में आ रही बाधा दूर हो जाएंगी और जब भी आप घर से बाहर निकलते हैं, तो हल्दी का टीका जरूर करके निकलें. इससे आपको सारे काम में सफलता मिलेगी और जीवन में सुख-शांत बनीं रहेगी.

5.अगर विवाह में आ रही है रुकावट
अगर आपके विवाह में कोई रुकावट आ रही है, तो रोज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को एक चुटकी हल्दी चढ़ाएं. इससे विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाएंगी और आपको आपका मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें