Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आप जानते हैं करवा चौथ पर क्‍यों लगाई जाती है मेहंदी, जानिए इससे जुड़े वास्तु महत्व के बारे में

October 31, 2023

क्या आप जानते हैं करवा चौथ पर क्‍यों लगाई जाती है मेहंदी, जानिए इससे जुड़े वास्तु महत्व के बारे में

हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और अपने पति की लम्बी उम्र की मनोकामना करती है। इस दिन 16 सिंघार बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। खास तौर पर इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी अवश्य लगती है। क्या आप जानते है इस दिन मेहंदी लगाना क्यों माना जाता है इतना आवश्यक। आइए जानते है इससे जुड़ी कुछ खास बातें:

करवा चौथ पर मेहंदी का महत्‍व
करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाने का बड़ा धार्मिक महत्‍व है। मेहंदी सोलह श्रृंगार का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। साथ ही मान्‍यता है कि जिस महिला के हाथ में मेहंदी का रंग ज्‍यादा चढ़ता है, उसका पति उसे उतना ही ज्‍यादा प्‍यार करता है। मेहंदी को पति-पत्नी के बीच प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा वैज्ञानिक दृष्टि से भी मेहंदी रचाने के कई फायदे हैं. वहीं वास्‍तु शास्‍त्र में भी मेहंदी को अहम माना गया है।

सकारात्‍मकता लाती है मेहंदी
वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार मेहंदी में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और किसी के जीवन में सकारात्मकता लाने की शक्ति होती है। चूंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है ऐसे में करवा चौथ के उपवास के दौरान मेहंदी रचाना विशेष रूप से फायदेमंद साबित होता है। साथ ही इससे मानसिक शांति भी मिलती है। यदि मेहंदी लगाते समय वास्‍तु के कुछ नियमों का पालन किया जाए तो यह घर में सुख-समृद्धि लाती है, पति-पत्‍नी का रिश्‍ता मजबूत करती है और दांपत्‍य जीवन में हमेशा खुशहाली बनाए रखती है।

मेहंदी लगाते समय ध्‍यान रखें ये बातें
– करवा चौथ के लिए मेहंदी लगाते समय साफ-सुथरी जगह पर बैठें, कभी भी कूड़ा-कचरा के पास बैठकर मेहंदी ना लगवाएं।
– करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाते समय किस दिशा में बैठ रहे हैं, इसका असर घर में ऊर्जा के प्रवाह पर पड़ता है। वास्तु के अनुसार उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके मेहंदी लगाने से घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्‍मकता दूर होती है। ध्‍यान रहे कि मेहंदी लगाते समय आपका मुख दक्षिण दिशा की तरफ नहीं हो. दक्षिण दिशा यमराज की दिशा होती है।
– बेहतर होगा कि करवा चौथ के दिन हरे रंग की मेहंदी ही लगाएं। हरा रंग प्रकृति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। काले रंग की मेहंदी गलती से भी ना लगाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें