Site icon Dainik Savera Times

Ujjain Mahakaleshwar मंदिर के गर्भगृह के लिए तय हुआ Dress Code

उज्जैनः मध्य प्रदेश की धार्मकि नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आने वाले दर्शनार्थयिों के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है। अब पुरुष को यहां धोती, सोला व महिलाओं को साड़ी पहनकर आने पर ही प्रवेश मिलेगा। यह व्यवस्था जल्दी ही लागू की जाने वाली है। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की जिलाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया कि उज्जैन वासियों को सप्ताह में एक दिन भस्म आरती में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए मंगलवार का दिन तय हुआ है। इसमें भक्तों की क्षमता सीमित रखी जाएगी।

समिति ने फैसला लिया है कि गर्भगृह में प्रवेश करने वालों को धोती और सोला पहनना होगा। अभी तक आम दिनों में सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कपड़ों में प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गर्भगृह खुलने के बाद आम श्रद्धालुओं को भी धोती-सोला पहनने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। वहीं, महिलाओं के लिए साड़ी पहनना अनिवार्य होगा। वर्तमान में आम जनों के लिए गर्भगृह में प्रवेश पर बीते लगभग ढाई माह से रोक लगी हुई है, आने वाले दिनों में समिति की फिर बैठक होगी और गर्भगृह में आमजनों के प्रवेश को शुरु किया जाएगा।

Exit mobile version