Durga Ashtami puja tithi July 2025 : आज 3 जुलाई 2025 को मासिक दुर्गाष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली यह दुर्गाष्टमी मां दुर्गा की उपासना का विशेष दिन होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं और मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं।
दुर्गाष्टमी पूजा मुहूर्त – 3 जुलाई 2025
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 2 जुलाई 2025 को रात 10:00 बजे से हुई, जो 3 जुलाई 2025 को रात 11:30 बजे तक रहेगी। ऐसे में आज पूरे दिन किसी भी समय मां दुर्गा की पूजा की जा सकती है।
दुर्गाष्टमी पूजा विधि
–सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
–पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और पूजा का संकल्प लें।
–मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र को लाल चुनरी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, मेहंदी आदि से श्रृंगारित करें।
–दीपक जलाएं, धूप-अगरबत्ती अर्पित करें और लाल गुड़हल के फूल चढ़ाएं।
–मां को फल, मिठाई और हलवा-पूरी का भोग लगाएं।
दुर्गाष्टमी के दिन पढ़े जाने वाले मंत्र
दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
इन मंत्रों का जाप अवश्य करें:
“ॐ दुं दुर्गायै नमः”
“या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः”
पूजा के अंत में मां से पूजा में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा याचना करें और प्रसाद का वितरण करें।
दुर्गाष्टमी का महत्व
–यह व्रत मां दुर्गा की शक्ति और उनके नौ रूपों को समर्पित है।
–यह दिन भक्तों को डर, दुख और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति दिलाता है।
–मां दुर्गा की आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
–मासिक दुर्गाष्टमी पर व्रत रखने से शरीर के रोग और मानसिक कष्ट भी दूर होते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। दैनिक सवेरा टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

