Site icon Dainik Savera Times

यहां पूरी होगी हर मुराद, दिल्ली के 5 मंदिरों में दर्शन के लिए लगता है भक्तों का तांता

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यूं तो हिंदू देवी-देवताओं के कई मंदिर हैं, जिनके बारे में आपने सुना होगा। लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में यहां जाने से माता रानी अपने भक्तों की सारी मुराद पूरी करती हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी मुराद माता रानी पूरी कर दें तो इस नवरात्रि अपने परिवार के साथ इन मंदिरों के दर्शन करने का प्लान बना लीजिए।

दिल्ली के पहाड़गंज स्थित झंडेवालान मंदिर है। इस मंदिर में पूरी नवरात्रि भक्तों का तांता लगा रहता है। मान्यता है कि यहां पर सच्चे मन से भक्त जो भी मन्नत मांगते हैं, उनकी इच्छा मां जरूर पूरी करती हैं। झंडेवालान मंदिर एक सिद्धपीठ है। नवरात्रि में दिल्ली के बाहर से भी लोग दर्शन करने के लिए यहां पर पहुंचते हैं। बताया जाता है कि यह मंदिर 100 साल पुराना है।

दक्षिणी दिल्ली स्थित छतरपुर मंदिर काफी मशहूर है। यहां पर नवरात्रि के दिनों में काफी चहल-पहल देखने को मिलती है। यहां आने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन छतरपुर है। मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा लेकर मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। मंदिर परिसर में हनुमान जी की विशाल मूर्ति भी है।

कालकाजी स्थित कालकाजी मंदिर दिल्ली के प्राचीन मंदिरों में से एक है। मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ रहती है। यह दिल्ली के पुराने मंदिरों मे से एक है। मान्यता है कि यहां कालका माई से जो भी मुराद मांगी जाती है, वह पूरी होती है।

दिल्ली के मशहूर मंदिरों में से एक है शीतला मंदिर। यहां पर नवरात्रि के दिनों में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। हालांकि, भक्तों के लिए कुछ जरूरी निर्देश भी होते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होता है।

प्रीत विहार स्थित गुफा मंदिर माता वैष्णो देवी को समर्पित है। इस मंदिर में आने से भक्तों को वैष्णो देवी जाने का अहसास होता है। यहां एक गुफा है। जिसमें देवियों की कई मूर्तियां रखी गई हैं।

ये भी पढ़ें: *भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का निधन, जीत चुके कई पदक
Exit mobile version