Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ गुफा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, कुछ शिव भक्तों का कहना है कि उन्होंने अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही बाबा बर्फानी (बर्फ से बने शिवलिंग) के दर्शन कर लिए हैं। इन भक्तों का दावा है कि वे पवित्र गुफा तक पहुंचे और वहां से शिवलिंग की तस्वीर भी लेकर आए हैं। तस्वीर में शिवलिंग पूरी तरह बना हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी तक अमरनाथ श्राइन बोर्ड के किसी अधिकारी या सुरक्षाकर्मी के वहां पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अमरनाथ यात्रा 2026 कब से शुरू होगी?
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई 2026 से होगी। यह यात्रा 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) तक चलेगी। इसकी घोषणा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की है, जो अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं।
पहली पूजा कब होगी?
यात्रा शुरू होने से पहले 29 जून 2026 (ज्येष्ठ पूर्णिमा) के दिन पहली पूजा की जाएगी। यह पूजा यात्रा की शुरुआत का महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम होता है।
15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। आप रजिस्ट्रेशन इन तरीकों से कर सकते हैं। ऑनलाइन (श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर) ऑफलाइन (बैंकों की शाखाओं में)। जिन बैंकों में रजिस्ट्रेशन होगा। पंजाब नेशनल बैंक (PNB), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) , जम्मू-कश्मीर बैंक। कुल 554 बैंक शाखाओं में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यात्रा की तैयारियां जोरों पर
यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रास्तों से बर्फ हटाई जा रही है। ट्रैक को चलने लायक बनाया जा रहा है। दोनों प्रमुख मार्गों पर काम जारी है। ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी रास्ते पूरी तरह तैयार हो जाएं।
भक्तों के लिए खास महत्व
बाबा बर्फानी के दर्शन हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए बहुत खास होते हैं। इस बार यात्रा शुरू होने से पहले ही शिवलिंग के दर्शन होने की खबर ने भक्तों में उत्साह और बढ़ा दिया है।

