Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लव मैरिज करने और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये कुछ सरल उपाय, मिलेगा लाभ

February 14, 2023

लव मैरिज करने और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये कुछ सरल उपाय, मिलेगा लाभ

आज 14 फरवरी दिन मंगलवार को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस दिन सभी अपने साथी को कोई खास तोहफा देकर उन्हें वैलेंटाइन डे विश करते है। आज के समय में हर कोई अपने मन पसंद के साथी के साथ शादी करना चाहते है लेकिन कभी कभी लव मैरिज करने में बहुत सारी मुश्किलें आती है। जो लोग मनचाहे जीवनसाथी की कामना करते हैं या वे लव मैरिज करना चाहते हैं उनके लिए आज हम कुछ उपाय के बारे में बताने जा रहे है। जिससे आपको बहुत लाभ भी मिलेगा। आइए जानते है क्या है वह कुछ सरल उपाय:

कामदेव और रति दोनों ही प्रेम के प्रतीक हैं। कामदेव की पूजा करने से दांपत्य जीवन और लव लाइफ मधुर होता है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने और 16 सोमवार का व्रत रखने से मनचाहे जीवनसाथी के प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। अभी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व आने वाला है। इस दिन आप शिव पार्वती की पूजा करके अपने लिए उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

मनचाहे जीवनसाथी और मधुर दांपत्य जीवन के लिए प्रभावी मंत्र
1. यदि आप विवाह योग्य हैं और आप मनचाहे जीवनसाथी को प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए मंत्र हे गौरी शंकर अर्धागिंनी यथा त्वं शंकर प्रिया तथा माम कुरू कल्याणी कान्त कान्ता सुदुर्लभम् है। जब भी आप शिव-पार्वती की पूजा करें तो उस समय कम से कम एक माला यानि 108 बार इस मंत्र का शुद्धता के साथ जाप करें।

2. इसके अलावा आप अपने प्रेम संबंध मधुर और मजबूत करना चाहते हैं तो आपको कामदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए। कामदेव मंत्र के जाप से भी वैवाहिक जीवन मधुर होता है। ओम नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा कामदेव का मंत्र है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें