Site icon Dainik Savera Times

केदारनाथ दर्शन को पहुँच रहे विदेशी यात्री, व्यवस्थाओं को देखकर हुए प्रभावित

रूद्रप्रयाग/देहरादून। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद स्थित भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम में देश ही नहीं, अपितु विदेशों से भी तीर्थयात्री आ रहे हैं। राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्र मार्ग पर की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं से यह विदेशी नागरिक खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं।
जापान के रहने वाले उका मोटो ने सोमवार को बताया कि वह गुरुग्राम में ऑटोमोटिव कंपनी के लिए काम करते हैं। उनकी श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों की इच्छा थी और इसी को लेकर वह सड़क मार्ग से श्री केदारनाथ धाम पहुँचे। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही पवित्र स्थल है और यहां प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई हैं।


इसी तरह, नेपाल से आये युवाओं ने बताया कि वे गौरीकुंड से ट्रेक करके यहां तक पहुँचे और धाम में पहुँचकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से यहां आने की सोच रहे थे और यह सपने के सच होने जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा की मर्जी से इस बार उन्हें यहां आकर पुण्य कमाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत अच्छी व्यवस्थाएं सरकार ने की हैं और सब कुछ यहां अच्छे से चल रहा है।

Exit mobile version