Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बर्फ की सफेद चादर से ढका गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब, 25 मई से शुरू होगी यात्रा

April 15, 2024

बर्फ की सफेद चादर से ढका गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब, 25 मई से शुरू होगी यात्रा

इस वर्ष यात्रा श्री हेमकुण्ट साहिब के कपाट को उत्तराखण्ड सरकार एवं श्री हेमकुण्ट साहिब ट्रस्ट ने 25 मई को खोलने कि तिथि घोषित की है। गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब इस समय क़रीब 12 से 15फुट बर्फ से ढके हुए हैं। यहाँ स्थित झील भी बर्फ की सफ़ेद चादर की तरह है।अटलकुटी ग्लेशियर जो हेमकुण्ट साहिब से तक़रीबन दो किलोमीटर पहले है वहाँ से बर्फ को काट कर उसके बीच से रास्ता बनाया जाना है। बर्फ को हटाने की सेवा परंपरागत भारतीय सेना द्वारा ही की जाती है।

उस वर्ष सेना के जवानों ने 15 अप्रैल से घगरिया के लिये प्रस्थान करना था जहां पर वह अपना बेस गुरुद्वारा काम्प्लेक्स में बना कर रोज़ ऊपर जाकर बर्फ कटान का कार्य प्रारम्भ करते लेकिन 19 अप्रैल को मतदान के कारण गुरुद्वारा ट्रस्ट के निवेदन पर यह कार्य अब 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें