Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Guru Purnima 2026 : आज के दिन करें ये आसान उपाय, करियर और व्यापार में मिलेगी तरक्की

July 29, 2026

Guru Purnima 2026 : आज के दिन करें ये आसान उपाय, करियर और व्यापार में मिलेगी तरक्की

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु का सम्मान करने और गुरु-शिष्य के रिश्ते को याद करने का खास दिन होता है। यह पर्व आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने गुरु से आशीर्वाद लेते हैं और पूजा करते हैं।

मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ आसान उपाय करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में खुशियां, शांति और सफलता आती है। खासकर नौकरी, करियर और व्यापार में तरक्की के लिए लोग इस दिन विशेष उपाय करते हैं।

घर में सुख-समृद्धि के लिए

गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण की सफाई करें। इसके बाद वहां हल्दी मिले पानी का छिड़काव करें और घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक माहौल बनता है और सुख-शांति आती है।

ये भी पढ़ें : 

करियर में सफलता के लिए

इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को पीली चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। आप पीली दाल, पीले कपड़े, मिठाई, केसर या पीतल की चीजों का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

गुरु दोष दूर करने के लिए

अगर कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है तो गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र की पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा करने से गुरु ग्रह की कृपा मिलने और जीवन की परेशानियां कम होने की मान्यता है।

स्नान और दान का महत्व

गुरु पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना और जरूरतमंदों को अन्न, कपड़े या धन का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में खुशहाली और बरकत आने की मान्यता है।

ये भी पढ़ें : 

गुरु मंत्र का करें जाप

इस दिन अपने गुरु का आशीर्वाद जरूर लें। अगर आपके कोई गुरु नहीं हैं तो भगवान शिव या भगवान विष्णु को गुरु मानकर पूजा कर सकते हैं। इसके साथ ही गुरु मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है। गुरु पूर्णिमा का दिन श्रद्धा, भक्ति और अच्छे विचारों को अपनाने का अवसर है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें